एक्सप्लोरर

अलका लांबा ने मुजफ्फरपुर दुष्कर्म का जिक्र कर पीएम मोदी पर लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- बिहार दौरे के...

अलका लांबा ने कहा कि मुजफ्फरपुर में दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और इलाज में देरी से उसकी मौत हो गई. पीएम मोदी के बिहार दौरे के कारण बच्ची को पटना में शिफ्ट करने में देरी हुई और उसने दम तोड़ दिया.

Congress blames BJP over Crime against Women: कांग्रेस ने देश में महिलाओं और बच्चियों के विरुद्ध बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा पर आरोप लगाया है. कांग्रेस ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में डबल इंजन सरकारें बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही हैं.

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और उत्तराखंड कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने एनसीआरबी आंकड़ों और हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा सरकारें बेटियों के साथ नहीं खड़ी हैं, बल्कि अपराधियों को बचाने में जुटी हैं.

पीएम के दौरे के कारण बच्ची के इलाज में हुई देरी- अलका लांबा

अलका लांबा ने कहा, “बिहार के मुजफ्फरपुर में नौ साल की दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और इलाज में देरी के कारण उसकी मौत हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के कारण बच्ची को पटना में शिफ्ट करने में देरी हुई, जिसके चलते उसने दम तोड़ दिया.”

लांबा ने बिहार में दुष्कर्म के कई मामलों का हवाला देते हुए कहा, “जदयू-भाजपा शासन ऐसी घटनाओं में वृद्धि के लिए जिम्मेदार है, क्योंकि उसकी ओर से अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है.”

NCRB के आंकड़ों पर बोलीं अलका लांबा

अलका लांबा ने भारत में विशेष रूप से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा जैसे भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई. NCRB के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, “2022 में देश में दुष्कर्म के जिन 18 हजार मामलों में ट्रायल पूरा हुआ, उनमें केवल पांच हजार में ही दोषियों को सजा मिली, जबकि 12 हजार आरोपी बरी हो गए.”

इसी तरह उन्होंने अन्य वर्षों के चिंताजनक आंकड़े भी प्रस्तुत किए. उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग और राज्य महिला आयोगों को भाजपा की कठपुतलियां बताते हुए वन स्टॉप सेंटर्स को लेकर किए गए दावे झूठे साबित होने का भी उल्लेख किया. इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि वे ‘मन की बात’ में महिलाओं पर हो रही दरिंदगी पर कब बोलेंगे. वहीं, अलका लांबा ने भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ नाबालिग महिला पहलवान से यौन उत्पीड़न के मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से क्लोजर रिपोर्ट दाखिल किए जाने पर भी चिंता व्यक्त की.

गरिमा मेहरा दसौनी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का किया जिक्र

वहीं,  गरिमा मेहरा दसौनी ने उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड का उल्लेख करते हुए कहा, “निचली अदालत ने मुख्य आरोपी और दो सह-आरोपियों को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, जिसका कांग्रेस स्वागत करती है. हालांकि यह फैसला अधूरा है, क्योंकि कई महत्वपूर्ण सबूत नष्ट कर दिए गए थे, वर्ना दोषियों को मौत की सजा भी मिल सकती थी.”

उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में अंकिता मृत पाई गई थी. अपराध के दिन से ही इस रिजॉर्ट में सबूत और साक्ष्य नष्ट किए जाने लगे. उन्होंने अंकिता की व्हाट्सएप चैट का हवाला देते हुए पूछा कि उसमें जिस वीआईपी का जिक्र किया गया था, उसका अब तक खुलासा क्यों नहीं किया गया. उन्होंने यह भी कहा कि पीड़िता के माता-पिता ने CBI जांच की मांग करते हुए आत्महत्या की धमकी दी थी, लेकिन सरकार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया.

महिलाओं के खिलाफ अपराध मामले में उत्तराखंड पहले स्थान पर- गरिमा मेहरा

गरिमा मेहरा ने उत्तराखंड में कथित भाजपा नेताओं की ओर से महिलाओं के खिलाफ यौन अपराधों के कई अन्य मामलों का भी जिक्र किया और कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, हिमालयी राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले में उत्तराखंड पहले स्थान पर है. उन्होंने तंज कसते  हुए कहा कि "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" का नारा अब "भाजपाईयों से बेटी बचाओ" में बदल गया है.

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget