एक्सप्लोरर

Donate For Desh: मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के अकाउंट में ट्रांसफर किए 1.38 लाख रुपये, शुरू हुआ क्राउडफंडिंग प्लान

Donate For Desh: कांग्रेस के 'डोनेट फॉर देश' अभियान की शुरुआत हो चुकी है. पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए चंदा इकट्ठा कर रही है.

Congress Crowdfunding: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने चंदा जुटाने के अभियान की शुरुआत की है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार (18 दिसंबर) को 'डोनेट फॉर देश' अभियान को लॉन्च किया. चंदा अभियान की शुरुवात करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के खाते में 1,38,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए हैं. आज शुरू होकर कांग्रेस स्थापना दिवस यानी 28 दिसंबर तक कांग्रेस 'डोनेट फॉर देश' अभियान के जरिए पार्टी के लिए चंदा जुटाएगी. 

'डोनेट फॉर देश' अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर चंदा इकट्ठा करेंगे. हर बूथ से कम से कम दस घरों से चंदा लेने का लक्ष्य रखा गया है. कांग्रेस को उम्मीद है कि वह इस अभियान के जरिए अच्छा खासा पैसा इकट्ठा कर पाएगी, जिसके जरिए उसे 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव लड़ने में मदद मिलेगी. वर्तमान में बीजेपी देश की सबसे अमीर पार्टी है, जिसके बाद दूसरे नंबर पर कांग्रेस है. हालांकि, दोनों के बीच आय का गैप बहुत ही ज्यादा है. 

महात्मा गांधी के इस फंड से प्रभावित है अभियान 

दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) हेडक्वाटर्स पर कांग्रेस के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी भारतीय कम से कम 138 रुपये पार्टी को चंदे के तौर पर दे सकते हैं. उन्होंने बताया कि लोग अगर चाहें तो 138 के मल्टीपल में यानी 1380 रुपये, 13800 रुपये और इसी तरह आगे बढ़ते हुए पैसे भी डोनेट कर सकते हैं. 

वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी की ये पहल महात्मा गांधी के ऐतिहासिक 'तिलक स्वराज फंड' से प्रभावित है. इसे 100 साल पहले साल 1920-21 में लॉन्च किया गया था. उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद एक ऐसे भारत के निर्माण में पार्टी को सशक्त बनाना है जो समान संसाधन वितरण और अवसरों से समृद्ध हो. यहां गौर करने वाली बात ये है कि पार्टी का इस साल 138वां स्थापना दिवस भी है. 

कहां डोनेट कर सकते हैं पैसा? 

क्राउडफंडिंग के लिए कांग्रेस की तरफ से दो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार किए गए हैं. इसमें से पहला प्लेटफॉर्म डोनेशन के लिए बनाई गई वेबसाइट donateinc.in है, जबकि दूसरा प्लेटफॉर्म कांग्रेस की ऑफिशियल वेबसाइट inc.in है. होमपेज पर यूजर्स को डोनेट नाउ का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर क्लिक करने पर दान करने वाले पैसे को चुनने का ऑप्शन आ जाएगा. इसके बाद डिटेल्स फिल करते हुए पेमेंट की जा सकती है. 

वेबसाइट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर भी है. होमपेज पर लिखा गया है कि बेहतर भारत के लिए 138 सालों से लड़ाई लड़ी जा रही है और ये जारी रहने वाली है. आगे लिखा गया है कि बेहतर भारत के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और इंडिया को आपकी जरूरत है. होमपेज पर आपको कांग्रेस के अलग-अलग नेताओं और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भी देखा जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: Donate For Desh: कांग्रेस क्यों मांग रही देश के लिए दान, क्या होती ही क्राउडफंडिंग, जानिए सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब
विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget