एक्सप्लोरर

टूट गया कांग्रेस-जेडीएस गठजोड़, देवगौड़ा बोले- अब चुनाव में गठबंधन करने की गलती नहीं करूंगा

कांग्रेस-जेडीएस को लोकसभा चुनाव में भारी असफलता मिली थी. उसके बाद दोनों दलों को कई दिनों तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सत्ता से बाहर होना पड़ा. अब जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा ने मध्यावधि चुनाव की भविष्यवाणी की और कहा कि हम अकेले चुनाव लड़ेंगे.

बेंगलुरू: कर्नाटक की सत्ता से बाहर होने के बाद अब पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है. देवगौड़ा ने सोमवार को कर्नाटक में मध्यावधि चुनाव की भविष्यवाणी करते हुए अकेले चुनाव लड़ने की बात कही.

देवगौड़ा के हवाले से उनके कार्यालय ने बयान जारी कर कहा है, ‘‘राज्य में मध्यावधि चुनाव की संभावना है. अगर ऐसा होता है तो भी गठबंधन में जाये बगैर किसी के साथ के बिना अकेले चुनाव लड़ा जाये.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब यह गलती नहीं करूंगा. अब अकेले ही चुनाव लड़ा जाये.’’

बता दें कि कांग्रेस-जेडीएस मई 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के ठीक बाद साथ आई थी. बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए कांग्रेस ने जेडीएस से अधिक सीट जीतने के बावजूद जेडीएस को मुख्यमंत्री सीट का ऑफर किया. जेडीएस इस प्रस्ताव पर सहमत हो गई.

एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने. लेकिन इसी साल अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा. 28 सीटों में कांग्रेस और जेडीएस मात्र एक-एक सीट जीती. वहीं बीजेपी ने 25 और निर्दलीय (बीजेपी समर्थित) ने एक सीट जीती.

इसके बाद कांग्रेस-जेडीएस के एक दर्जन से अधिक विधायकों ने कुमारस्वामी सरकार का साथ छोड़ दिया. विधानसभा में सरकार अल्पमत में आ गई और कुमारस्वामी को इस्तीफा देना पड़ा. एक बार फिर से बीएस येदियुरप्पा की अगुवाई में बीजेपी ने सत्ता में वापसी की.

इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन टूट जाएगा. अब एचडी देवगौड़ा ने कर्नाटक में मध्यावधि चुनाव की भविष्यवाणी करते हुए अकेले चुनाव लड़ने की बात कह दी है.

अमित शाह के हिंदी वाले बयान पर येदियुरप्पा की दो टूक, कहा- हम कन्नड़ भाषा से समझौता नहीं करेंगे

मायावती को बड़ा झटका, राजस्थान में BSP के सभी 6 विधायकों ने कांग्रेस में किया विलय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget