एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विपक्ष की सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

Congress on Pahalgam Terror Attack : पहलगाम में आतंकी हमला होने के बाद कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियों ने पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार को साथ देने की बात कही.

Congress seeks Special Parliamentary Session : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जहां एक तरफ लगातार कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष सरकार के साथ आतंकवाद के खिलाफ हर एक्शन में साथ देने की बात कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा विपक्ष इस घटना को लेकर अब सरकार को खुले मंच पर घेरने की रणनीति पर भी काम कर रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी सभी राजनीतिक दलों को इस बात को लेकर लामबंद कर रही है कि वह पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर संसद का विशेष सत्र बुलाने को लेकर सरकार पर बड़ा दबाव बना सके और सरकार को इस घटना के लिए सवालों के कटघरे में खड़ा कर दबाव बनाया जा सके और इस घटना में शामिल आतंकियों से निपटने के लिए आखिर सरकार क्या कदम उठाने जा रही है इसका जवाब भी सरकार से लिया जा सके.

कांग्रेस केंद्र सरकार को जल्द लिख सकती है आधिकारिक पत्र

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने इसके लिए तमाम विपक्षी पार्टी के नेताओं से मिलकर उन्हें साथ लाने की कोशिश भी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि जल्द ही कांग्रेस केंद्र सरकार को संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग को लेकर एक आधिकारिक पत्र भी लिख सकती है. जिसमें उन सभी विपक्षी दलों का जिक्र किया जाएगा, जो इस मांग में कांग्रेस के साथ आने को तैयार है.

सदन में विशेष सत्र बुलाने की मांग पर बोले कांग्रेस नेता

कांग्रेस की पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विशेष सत्र बुलाने की मांग की चर्चा पर कांग्रेस सासंद तारीक अनवर ने कहा, “मेरी व्यक्तिगत राय है कि सत्र बुलाना चाहिए और इसलिए बुलाना चाहिए क्योंकि जो ये घटना हुई है जिसमें कई मासूम लोगों की जान गई है और उसके बाद सरकार का जो रवैया है वो काफी उदासीन है.” उन्होंने कहा, “हम ये इसलिए कह रहे है क्योंकि जिस तरीके से हमारे प्रधानमंत्री ने कश्मीर जाने के बजाए, बिहार जाने को प्राथमिकता दी है. चुनाव उनके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है. बिहार का चुनाव उन्होंने देखा जबकि इतने लोगों की जान चली गई.”

उन्होंने आगे कहा, “सदन में सत्र बुलाकर अब सरकार को बताना चाहिए कि ये जो आतंकी घटना हुई है, उसमें आखिर कहां चूक हुई है और भविष्य में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हम क्या कर रहे हैं.”

विशेष सत्र में केंद्र सरकार से किन सवालों के जवाब मांगेगा विपक्ष?

विपक्ष सरकार से इस विशेष सत्र में किन सवालों पर चर्चा की मांग करेगी? इस पर कांग्रेस सांसद तारीक अनवर ने कहा, “जब सर्वदलीय मीटिंग हुई तो उसमें खुद प्रधानमंत्री नहीं आए. सरकार जिस तरह से इस पूरे मामले को नजरअंदाज करने का काम कर रही है, यह बेहद दुखद है. पूरा देश जानना चाहता है कि भारत सरकार आखिर क्या कदम उठा रही है. शुरूआत में सभी दल भले ही ये जरूर कह रहे हैं कि इस मुद्दे पर सभी एकजुट है. लेकिन सत्ता हो या विपक्ष सभी एक दूसरे पर हमला करने का कोई मौका भी नहीं छोड़ रहे है.

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget