एक्सप्लोरर

बग़ावत का बिगुल और अर्श से फर्श पर आती कांग्रेस !

पुडुचेरी में हाल के दिनों में कांग्रेस के कई विधायकों ने इस्तीफा दिया है. इसके बाद आज केंद्र शासित प्रदेश की कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई और मुख्यमंत्री वी नारायणसामी को इस्तीफा देना पड़ा.

नई दिल्ली: महज साल भर से भी कम वक़्त में दो राज्यों की सत्ता गंवाने वाली कांग्रेस के बारे में अब पुख़्ता तौर पर कहा जा सकता है कि वह अपनी गलतियों से कोई सबक नहीं लेना चाहती. पिछले साल मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार जाने की जो वजह थी, ठीक वैसे ही हालात पुडुचेरी में भी बन चुके थे लेकिन समय रहते पार्टी नेतृत्व ने बगावत के इस बिगुल की आवाज़ या तो सुनी नहीं या फिर उसे जानबूझकर अनसुना कर दिया.

सियासत में अपनों की बगावत को अनसुना कर देने का नतीजा यह होता है कि सत्ता के शिखर पर बैठी पार्टी एक ही रात में अर्श से फर्श पर आ जाती है. हालांकि पुडुचेरी में आये राजनीतिक संकट को संभालने और पार्टी को होने वाले सियासी नुकसान से बचाने के लिए पिछले दिनों राहुल गांधी वहां पहुंचे थे.

उन्होंने दो दिन तक उन विधायकों से बातचीत भी की जो तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायणसामी की कार्य शैली से नाराज थे. लेकिन राहुल उन्हें नहीं मना पाये और तभी यह अहसास हो गया था कि नारायणसामी सरकार चंद दिनों की ही मेहमान है.

पार्टी के संकट में आने पर कांग्रेस के अधिकांश नेताओं को भले ही कोई फर्क न पड़ता हो लेकिन गांधी परिवार को ऐसे नाजुक पलों में अपने 'संकटमोचक' अहमद पटेल की कमी यकीनन खलती ही होगी. सूत्रों की मानें, तो करीब दो साल पहले भी नारायणसामी सरकार पर ऐसा ही संकट आया था लेकिन तब पार्टी के इस संकटमोचक ने बगावत का परचम थामे विधायकों व नारायणसामी को दिल्ली बुलाकर,आमने-सामने बैठाकर एक ही रात में पूरे मामले को सुलटा कर सरकार बचा ली थी.

इसी तरह अगर पिछले साल कमलनाथ अपनी जिद पर न अड़े होते और पटेल द्वारा सुझाये फॉर्मूले को मान लेते,तो आज ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अपने समर्थक विधायकों के साथ पार्टी में ही होते और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार होती.

उधर, राजस्थान में भी कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है. वहां से भी पार्टी के लिए खतरे की घंटी वाली खबरें आनी शुरु हो गई हैं. बताते हैं कि सचिन पायलट ने अपने खास सिपहसालारों के बीच बुदबुदाना शुरु कर दिया है कि ''बहुत हुआ सम्मान,अब हमें कर दिखाना होगा अपना काम."

लिहाजा कोई बड़ी बात नहीं कि निकट भविष्य में वहां के रेगिस्तान से आने वाली तपिश पार्टी को झुलसाकर रख दे. दिनों दिन कमजोर होती सियासी ताकत के साथ ही पार्टी धन की कमी के भी बुरे दौर से गुजर रही है. पार्टी के पास ऐसा कोई दूसरा अहमद पटेल भी नहीं है जो फंड जुटाने के साथ ही सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बनाते हुए तूफानी लहरों के बीच डगमगाती हुई कश्ती को सही सलामत किनारे तक पहुंचा सके.

पुडुचेरी: कांग्रेस की सरकार से समर्थन वापस लेने वाले विधायक को DMK ने निलंबित किया, कल दिया था इस्तीफा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget