एक्सप्लोरर

कांग्रेस के स्थापना दिवस में छाया CAA-NRC, राहुल बोले- ये नोटबंदी 2 है, गरीब फिर लाइन में होंगे

स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय में झंडा फहराया. बता दें कि स्थापना दिवस पर कांग्रेस देश भर में संविधान बचाओ देश बचाओ मार्च निकाल रही है.

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी आज अपना 135 वां स्थापना दिवस मना रही है. स्थापना दिवस के मौक पर भी कांग्रेस में नागरिकता कानून का मुद्दा छाया रहा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर मोदी सरकार को घेरा. राहुल गांधी ने सीएए औरएनआरसी को दूसरी नोटबंदी बताया.

राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय में कहा, ' ये (एनआरसी और एनपीआर) नोटबन्दी नंबर 2 है. इससे हिंदुस्तान के गरीबों को बहुत नुकसान होने जा रहा है. नोटबन्दी तो भूल जाइये, ये उससे दोगुना झटका होगा. इसमें हर गरीब आदमी से पूछा जाएगा कि वह हिंदुस्तान का नागरिक है या नहीं. लेकिन उनके जो 15 दोस्त हैं उनको कोई दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. "

उन्होंने आरोप लगाया कि एनआरसी और एनपीआर की प्रक्रिया से भी सरकार के कुछ 'पूंजीपति मित्रों ' को फायदा होगा. गांधी ने देश में डिटेंशन कैंप नहीं होने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर भी उन पर निशाना साधा. कांग्रेस नेता ने उस वीडियो का हवाला दिया जो कुछ दिन पहले उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया था.

उन्होंने कहा, 'क्या आप लोगों ने प्रधानमंत्री का भाषण सुना है. क्या आपने डिटेंशन सेंटर का वीडियो देखा है. अब तय कर लीजिए कि झूठ कौन बोल रहा है?' इससे पहले गांधी ने बृहस्पतिवार को भी प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि 'आरएसएस के प्रधानमंत्री' भारत माता से झूठ बोलते हैं.

मुंबई: स्थापना दिवस पर निकाला फ्लैग मार्च कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने शनिवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर ‘भारत बचाओ-संविधान बचाओ’ के संदेश के साथ एक फ्लैग मार्च निकाला. अगस्त क्रांति मैदान से लेकर गिरगांव चौपाटी के पास लोकमान्य तिलक की प्रतिमा तक मार्च निकाला गया. कांग्रेस के महासचिव और महाराष्ट्र के प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे और राज्य इकाई के अन्य नेताओं ने मार्च में भाग लिया, जो अगस्त क्रांति मैदान के पास तेजपाल हॉल में ध्वजारोहण समारोह के बाद शुरू हुआ. इसी हॉल में 1885 में कांग्रेस पार्टी की नींव रखी गई थी. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मार्च शुरू होने से पहले अगस्त क्रांति मैदान में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी.

आज असम दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी कांग्रेस नेता राहुल गांधी संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिये आज एक दिन के लिये असम जाएंगे. गांधी गुवाहाटी में रैली को भी संबोधित करेंगे. इसके अलावा वे राज्य में कानून के खिलाफ आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे.

वह आंदोलन के दौरान गुवाहाटी के निकट चायगांव में जान गंवाने वाले सैम स्टेफर्ड (16) और दीपांजल दास (17) के परिवारों से मिलेंगे. गौरतलब है कि इस कानून को लेकर कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल बीजेपी व केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर के कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन भी हो रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'असहमति जताना अपराध...'
CJP के संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'असहमति जताना अपराध...'
Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget