एक्सप्लोरर

Bypoll Results 2023: उपचुनाव रिजल्ट पर कांग्रेस बोली, 'नतीजे विपक्षी इंडिया के लिए शुभ संकेत'

Bypoll Results: कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा है कि उपचुनाव में इंडिया ने बीजेपी को 4-3 से हरा दिया है. आज के नतीजे इंडिया गठबंधन की सफलता का शुभ संकेत हैं.

Bypoll Results 2023: कांग्रेस ने शुक्रवार (8 सितंबर) को कहा कि उत्तर प्रदेश के घोसी समेत विभिन्न राज्यों के सात विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के नतीजे विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A)' के लिए शुभ संकेत हैं. इसके साथ यह भी साबित हो गया है कि जनता ने इस गठबंधन को स्वीकार किया है.

उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (SP) के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 42,759 मतों के अंतर से हरा दिया है.

उपचुनाव में बीजेपी ने जीतीं 3 सीट
इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस (TMC), केरल के पुतुप्पली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और झारखंड के डुमरी विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने जीत हासिल की है. बीजेपी ने त्रिपुरा की दो और उत्तराखंड की एक विधानसभा सीट के उपचुनावों में जीत हासिल की है.

'उपचुनाव में विजेता इंडिया'
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "आज की खबर जी20 नेताओं का आगमन नहीं है. सबसे बड़ी खबर आज घोषित सात विधानसभा सीट के उपचुनावों के परिणाम हैं. स्पष्ट रूप से विजेता 'इंडिया' है. इंडिया ने बीजेपी को 4-3 से हराया. बीजेपी ने त्रिपुरा में दो और उत्तराखंड में एकमात्र सीट पर जीत हासिल की. केरल, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बीजेपी हार गई. इनमें से उत्तर प्रदेश में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सत्तारूढ़ पार्टी है."

गठबंधन की सफलता का शुभ संकेत- चिदंबरम 
उन्होंने कहा, " बीजेपी और उसका धनबल अपराजेय नहीं है. इंडिया गठबंधन ने दिखा दिया है कि बीजेपी को उसके गढ़ में भी हराया जा सकता है. आज के नतीजे इंडिया गठबंधन की सफलता का शुभ संकेत हैं." 

'यह इंडिया गठबंधन की जीत है'
वहीं, राज्यसभा में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने एक्स पर पोस्ट किया, "घोसी में सपा प्रत्याशी को मिली भारी जीत केवल सपा की जीत नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के खिलाफ इंडिया गठबंधन की जीत है." उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की जीत ने सिद्ध कर दिया कि केवल गठबंधन पार्टियों और उनके नेताओं ने ही नहीं, बल्कि जनता ने भी इंडिया को स्वीकार कर लिया है.

यह भी पढ़ें- घोसी उपचुनाव: सपा की साइकिल दौड़ी, 10 उम्मीदवारों में किसे मिले कितने वोट, सबसे कम किसके खाते में गए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget