एक्सप्लोरर

Odisha Assembly: हाथापाई पर हुए निलंबन को लेकर ओडिशा विधानसभा में मच गया बवाल, पत्रकारों को भी सदन में जाने से रोका

Odisha Assembly: ओडिशा विधानसभा में मंगलवार को भाजपा और कांग्रेस विधायकों में हाथापाई हो गई थी. इसके बाद कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बहिनीपति को सात दिन के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया था.

Odisha Assembly: कांग्रेस विधायकों ने बुधवार को ओडिशा विधानसभा का बहिष्कार किया. सदन में एक दिन पहले कांग्रेस और बीजेपी विधायकों के बीच हुई हाथापाई के बाद एक कांग्रेस विधायक के निलंबन के चलते कांग्रेस पार्टी ने यह कदम उठाया. दूसरी तरफ पत्रकार भी विधानसभा में विरोध कर रहे हैं. विधानसभा में अंदर न जाने देने की अनुमति के चलते यह विरोध हो रहा है.

दरअसल, ओडिशा विधानसभा में मंगलवार को भाजपा और कांग्रेस विधायकों में हाथापाई हो गई थी. इसके बाद अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने दुर्व्यवहार को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बहिनीपति को सात दिन के लिए सदन से निलंबित कर दिया था. अध्यक्ष के इसी फैसले के विरोध में कांग्रेस ने सदन के बहिष्कार का फैसला लिया है.

क्या हुआ था?
ओडिशा विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब भाजपा के वरिष्ठ विधायक जयनारायण मिश्रा, कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बहिनीपति की ओर बढ़े.

दरअसल, शहरी विकास मंत्री केसी महापात्रा सदन में एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे लेकिन सदन में हंगामा मचा हुआ था. इसी दौरान बहिनीपति ने मंत्री महापात्रा से जवाब न देने को कहा. उनका कहना था कि विपक्षी सदस्य आसन के करीब हैं, इसलिए उन्हें अभी जवाब नहीं देना चाहिए. इसी वक्त बीजेपी विधायक जयनारायण मिश्रा उनके करीब आए और फिर झूमा-झटकी होने लगी.

सत्ता पक्ष के अन्य सदस्य भी सदन में आसन के पास आ गए और वहां मौजूद कांग्रेस सदस्यों के साथ उनकी हाथापाई हुई. कांग्रेस सदस्यों ने इस दौरान सरकार विरोधी नारे भी लगाए. विधानसभा अध्यक्ष पाढ़ी को तीन बार सदन स्थगित करना पड़ा.

बहिनीपति ने बाद में बताया था कि मिश्रा ने मेरा कॉलर पकड़ा और मुझे धक्का दिया. मैं मंत्री महापात्रा से हाथ जोड़कर अनुरोध कर रहा था कि वे सदन में शांति न होने तक जवाब देना बंद कर दें. उधर बीजेपी विधायकों का आरोप है कि बहिनीपति ने कार्यवाही रोकने के लिए अध्यक्ष के आसन पर चढ़ने का प्रयास किया था.

यह भी पढ़ें...

West Bengal Elections: AIMIM का प्लान देगा ममता बनर्जी को टेंशन! बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बिसात बिछा रहे ओवैसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget