एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का एक सप्ताह, राहुल गांधी बोले- 100 किमी. पूरे, ये तो अभी शुरुआत

Congress Yatra: राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ा यात्रा को लेकर चल रहे हैं. उनकी ये यात्रा कन्याकुमारी से होते हुए अब केरल में पहुंच चुकी है. उनकी इस यात्रा का आज एक सप्ताह पूरा हो जाएगा.

Rahul Gandhi: कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का आज सातवां दिन है. कन्याकुमारी (Kanyakumari) से शुरू हुई ये यात्रा अब केरल (Kerala) पहुंच चुकी है. केरल में इस यात्रा का तीसरा दिन है. आज इस यात्रा की शुरुआत कन्यापुरम से सुबह सवा सात बजे के आसपास हुई. इस मौके पर लोगों की उत्साहजनक भीड़ देखने को मिली. ये यात्रा केरल में लगभग 18 दिनों तक चलेगी और 30 सितंबर के आस पास ये कर्नाटक (Karnataka) राज्य में प्रवेश करेगी.

‘भारत जोड़ो’ यात्रा के तहत 150 दिनों में पदयात्रा करते हुए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. सोमवार शाम को यात्रा समाप्त होने तक 100 किलोमीटर की दूरी तय की जा चुकी थी. तो वहीं, राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा कि भारत का सपना टूटा है, अभी बिखरा नहीं है. इस सपने को पूरा करने के लिए हम भारत को जोड़ रहे हैं. 100 किमी. पूरे हुए. हमने अभी बस शुरुआत की है.

कल्लम्बलम जंक्शन पर खत्म होगी आज की यात्रा

जब यात्रा यहां अत्तिंगल में दिन के अपने पहले पड़ाव बिंदु पर पहुंची, तो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘पदयात्रा अभी अत्तिंगल के पास ममोम में सुबह के पड़ाव बिंदु पर पहुंची है, जहां विभिन्न समूहों के साथ कई दौर बातचीत होगी.’’ यात्रा शाम पांच बजे फिर से शुरू हो गई और शाम को यहां कल्लम्बलम जंक्शन पर समाप्त होगी.

चुनाव जीतने के लिए नफरत का इस्तेमाल

कझाकूटम में कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा था कि चुनाव नफरत, हिंसा और गुस्से से जीते जा सकते हैं, लेकिन इससे देश के सामने आने वाली सामाजिक-आर्थिक समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता. सोमवार को पदयात्रा के आगे बढ़ने के साथ ही लोगों की भीड़ भी बढ़ती जा रही थी. लोगों की भारी भीड़ से उत्साहित गांधी ने बीजेपी (BJP) पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी ने साबित कर दिया है कि नफरत का इस्तेमाल राजनीतिक रूप से और चुनाव जीतने के लिए किया जा सकता है, लेकिन इससे रोजगार (Employment) पैदा नहीं हो सकते.

ये भी पढ़ें-

Bharat Jodo Yatra: 'हिंसा और नफरत से चुनाव जीत सकते हैं लेकिन...', राहुल गांधी ने इस तरह किया बीजेपी पर हमला

Bharat Jodo Yatra: 'केरल में 18 दिन और यूपी में 2 दिन...', CPM के इस बयान पर अब कांग्रेस का तीखा पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget