एक्सप्लोरर

Adani Group Controversy: अडानी ग्रुप विवाद पर कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला, जयराम रमेश ने पूछे 3 सवाल

Congress: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर अडानी की संपत्ति को लेकर मोदी सरकार पर हमला करते रहते हैं.

Jairam Ramesh On Adani Group Controversy: भारत के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी पिछले कुछ समय से कांग्रेस के निशाने पर हैं. कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर उनको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते रहते हैं. अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से गौतम अडानी की नेटवर्थ में लगातार गिरावट आ रही है. इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. 

कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार की मेहरबानी से ही अडानी की संपत्ति में बढोतरी हुई थी. अब कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में हर रोज तीन सवालों की एक सीरीज शुरू की है. इसे नाम दिया है- 'हम अडानी के हैं कौन?' कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. 

कांग्रेस ने शुरू की सवालों की सीरीज

जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में लिखा, "अडानी महामेगा घोटाले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी ने हमें 'हम अडानी के हैं कौन' श्रृंखला शुरू करने के लिए मजबूर कर दिया है. हम आज से रोजाना 3 सवाल पीएम से करेंगे." इसी के साथ उन्होंने अपने तीन सवाल पूछे हैं. इसमें उन्होंने पहला सवाल गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी से संबंधित किया. दूसरे सवाल में उन्होंने पूछा कि गौतम अडानी पर ED, सीबीआई और इनकम टैक्स की ओर से क्या कार्रवाई की गई है?

 

सरकार पर जयराम रमेश का तंज

इससे पहले जयराम रमेश ने एक ट्वीट करके कहा था, "संसद एक और दिन के लिए स्थगित हो गई क्योंकि विपक्ष पीएम से जुड़े अडानी मुद्दे पर जेपीसी की मांग कर रहा है, जो करोड़ों भारतीयों की बचत पर कहर ढा रहा है. वहीं मोदी सरकार का कहना है कि सांसद जनता के पैसे बर्बाद कर रहे हैं. पिछले कुछ वर्षों में करोड़ों लोगों का क्या नुकसान हुआ है?"  

अडानी संकट पर सरकार का जवाब

अडानी संकट पर सरकार की तरफ से पहला बयान. वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा, "इस पर एजेंसियां काम कर रही हैं. रेगुलेटर आरबीआई स्वतंत्र है और उन पर निर्भर करता है वो क्या निर्णय लेते हैं." उन्होंने कहा, "बाजारों को विनियमित और प्रमुख स्थिति में रखने के लिए, सेबी प्राधिकरण है और उस प्रमुख स्थिति को अक्षुण्ण रखने के लिए उसके पास साधन है. अडानी समूह के मेल्टडाउन ने देश के मैक्रोइकॉनॉमिक फंडामेंटल या इसकी प्रतिष्ठा को प्रभावित नहीं किया है."

ये भी पढ़ें-Jaipur Mahakhel: 'खेल के मैदान से कभी कोई खिलाड़ी खाली हाथ नहीं लौटा'- 'जयपुर महाखेल' में बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अंदरूनी बैठकों के नियम से लेकर SIR की अंतिम समय-सीमा तक, 23 सितंबर के बाद ECI में हुए 7 बदलाव
Explained: अंदरूनी बैठकों के नियम से लेकर SIR की अंतिम समय-सीमा तक, 23 सितंबर के बाद ECI में हुए 7 बदलाव
आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget