एक्सप्लोरर

सिद्धू विवाद: कांग्रेस ने पूछा- अगर पाकिस्तान जाना देशद्रोह है तो फिर क्या प्रधानमंत्री देशद्रोही हैं?

पीएम मोदी साल 2015 में 25 दिसंबर को अचानक पाकिस्तान गए थे. पीएम मोदी ने लाहौर जाकर पाकिस्तान के तत्कालीन पीएम नवाज़ शरीफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके परिवार से भी मिले थे.

नई दिल्ली: इमरान खान के शपथ ग्रहण में शामिल होने पाकिस्तान गए पूर्व क्रिकेटर और पंजाब में कांग्रेस सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का बचाव करते हुए कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा है कि अगर पाकिस्तान जाना देशद्रोह है तो फिर क्या प्रधानमंत्री भी देशद्रोही हैं? कांग्रेस ने पीएम मोदी की ओर से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को पत्र भेजे जाने को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर ‘जलेबी जैसी नीति’ अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि मोदी को स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी इस पड़ोसी देश को लेकर नीति क्या है..

कांग्रेस ने कहा, ‘‘ सिद्धू निजी और क्रिकेटर की हैसियत से गए थे. लेकिन अगर पाकिस्तान जाना देशद्रोह है तो सबसे पहले तो हमारे प्रधानमंत्री देशद्रोही हैं. राष्ट्रवाद का पाठ तब याद कराना चाहिए जब प्रधानमंत्री पाकिस्तान जाकर बिरयानी खाते हैं और उनके मंत्री पाकिस्तानी उच्चायोग में जाकर दावत खाते हैं.’’ बता दें कि पीएम मोदी साल 2015 में 25 दिसंबर को अचानक पाकिस्तान गए थे. पीएम मोदी ने लाहौर जाकर पाकिस्तान के तत्कालीन पीएम नवाज़ शरीफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके परिवार से भी मिले थे.

पीएम मोदी के शिष्टाचार की चिट्ठी को पाक ने बताया बातचीत की पेशकश, कहा- 'कश्मीर एक सच है'

कांग्रेस ने अपने नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के गले मिलने के संदर्भ में कहा कि इस बारे में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रुख स्पष्ट कर दिया है. अमरिंदर सिंह ने सिद्धू के बाजवा से गले मिलने को अनुचित बताया है.

कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा, ‘‘जब पाकिस्तान की बात आती है तो सभी दलों और देशवासियों को एक स्वर में बोलना चाहिए. लेकिन दिक्कत यह है कि इस सरकार की पाकिस्तान नीति जलेबी की तरह है. चैनलों पर बीजेपी के प्रवक्ता कहते हैं कि पाकिस्तान को चीर देंगे, सबक सिखाएंगे, लेकिन फिर अचानक ही नीति बदल जाती है.’’

पाकिस्तान गए सिद्धू के सियासी स्ट्रोक ने कराई कूटनीतिक फजीहत

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि पाकिस्तान को लेकर उनकी नीति क्या है. एक बार वह सबक सिखाने की बात करते हैं, फिर बिना बुलाए शादी में पाकिस्तान चले जाते हैं और आईएसआई के लोगों को यहां बुला लेते हैं.’’  शेरगिल ने कहा कि बीजेपी और मोदी सरकार को ‘राष्ट्रवाद का पाखंड’ करने की बजाय पाकिस्तान को लेकर अपनी नीति देशवासियों के समक्ष स्पष्ट करनी चाहिए.

पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के कश्मीर से जुड़े एक बयान पर शेरगिल ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान कश्मीर को लेकर दिन में सपने देख सकता है, लेकिन सच यह है कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और सदा रहेगा. पाकिस्तान को कश्मीर पर दिन में सपने देखने की बजाय अपने यहां गरीबी दूर करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.’’

पाकिस्तान जाकर बोले सिद्धू- ‘सौ गुना मोहब्बत लेकर वापस जा रहा हूं, पाक सेना प्रमुख शांति चाहते हैं’

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
CJP Protest LIVE: विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी, बोले- छात्र नहीं अकेले
LIVE: विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी, बोले- छात्र नहीं अकेले
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget