एक्सप्लोरर

कांग्रेस का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- पान और पकौड़े की बात छोड़ बताएं कहां है 8 करोड़ जॉब?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि त्रिपुरा के सीएम पान दुकान और पीएम मोदी पकौड़ा तलने की बात करते हैं. हम ये नहीं कहते कि ये काम गलत हैं. लेकिन ये वो नहीं जो उन्होंने युवाओं से वादा किया था.

नई दिल्ली: कर्नाटक चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस ने एक बार फिर रोजगार के मसले पर सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. मुख्य विपक्षी पार्टी ने कहा कि पीएम मोदी अपनी नाकामी को कामयाबी के तौर पर पेश कर रहे हैं. पीएम बताएं सरकार के चार साल हो गए, 8 करोड़ रोजगार कहां हैं?

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, ''सरकार अपनी नाकामी को उपलब्धि के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रही है. सबसे ज्यादा 15 से 19 साल के लोगों का रोजगार 20 प्रतिशत से घटकर 9 प्रतिशत हो गया. 20 से 24 साल के उम्र के लोगों का रोजगार सात प्रतिशत घटा, नोटबंदी के बाद महिलाओं के रोजगार का औसत 16 से घटकर 12 प्रतिशत हो गया.''

उन्होंने कहा, ''वक्त आ गया है अब पीएम मोदी अपनी कामयाबी और नाकामी का हिसाब दें. लोगों को बताएं कि चार साल में आठ करोड़ रोजगार का क्या हुआ जो वादा किया था.''

'पान दुकान की नहीं रोजगार की बात करें' पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा, ''त्रिपुरा के सीएम पान दुकान और पीएम मोदी पकौड़ा तलने की बात करते हैं. हम ये नहीं कहते कि ये काम गलत हैं. लेकिन ये वो नहीं जो उन्होंने युवाओं से वादा किया था.''

आपको बता दें कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने पिछले दिनों कहा था कि युवा सरकारी नौकरी के लिए नेताओं के पीछे भागने की जगह पान की दुकान खोलें. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार के मसले पर मुद्रा योजना की तारीफ की थी और पकौड़ा का जिक्र किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि जो लोग पकौड़ा बेचकर रोजाना 200 रुपये कमा रहे हैं, उन्हें रोजगार संपन्न मना जा सकता है.

विपक्ष का दावा है कि मोदी सरकार रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था. कांग्रेस का कहना है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी और नरेंद्र मोदी सरकार की 'नौकरियां पैदा करने में अक्षमता' होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के कई राज्यों में हीटवेव का कहर, प्रचंड गर्मी की वजह से तापमान 47 डिग्री पार, कब मिलेगी राहत?
भारत के कई राज्यों में हीटवेव का कहर, प्रचंड गर्मी की वजह से तापमान 47 डिग्री पार, कब मिलेगी राहत?
'भविष्य के युद्धों में AI, रोबोटिक्स और साइबर सिस्टम की होगी मुख्य भूमिका', शिरडी में बोले CDS अनिल चौहान
'भविष्य के युद्धों में AI, रोबोटिक्स और साइबर सिस्टम की होगी मुख्य भूमिका', शिरडी में बोले CDS अनिल चौहान
ट्विशा मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 25 मई को जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी सुनवाई
ट्विशा मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 25 मई को जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी सुनवाई
PM मोदी की मार्को रुबियो से मुलाकात, रक्षा और ऊर्जा के मसले पर चर्चा, ईरान को लेकर क्या हुई बात?
PM मोदी की मार्को रुबियो से मुलाकात, रक्षा-ऊर्जा के मसले पर चर्चा, ईरान को लेकर क्या हुई बात?

वीडियोज

Heat Wave Alert:बेजुबानों पर गर्मी का कहर, जू का मेगा कूलिंग प्लान! | Summer
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: वीडियो में कैद ट्विशा की बेफिक्र कहानी | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? 'वकील' पति, 'जज' सास बच जाएंगे? | Bhopal
UP Electricity Crisis: गर्मी के टॉर्चर और बिजली संकट ने बढ़ाया 'सियासी करंट'! | CM Yogi
Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget