एक्सप्लोरर

Telangana: कुर्सियां फेंकी.. अंडे फोड़े.. लाठियां भी चलीं, तेलंगाना में कुछ यूं भिड़ पड़े बीआरएस और कांग्रेस कार्यकर्ता; देखें वीडियो

Telangana: तेलंगाना में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और बीआरएस कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प हो गई. झड़प के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

Telangana: तेलंगाना के जनगांव में कांग्रेस और बीआरएस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हो गई. इस झड़प में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी और अंडे फेंकने का भी आरोप लगाया. झगड़ा बढ़ता देख पुलिस ने जमकर लाठियां भी चलाई. झड़प के वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं.

जनगांव जिले के एर्रागुंटा थांडा में राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी कुछ योजनाओं का शुभारंभ करने के लिए आ रहे थे. उनके आने से पहले ही बीआरएस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प शुरू हो गई, जिसके कारण अधिकारियों को मंत्री की यात्रा रद्द करनी पड़ी.

विवाद की शुरुआत तब हुई जब स्थानीय विधायक पल्ला राजेश्वर रेड्डी बीआरएस कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. पुलिस ने यहां कुछ बीआरएस कार्यकर्ताओं को प्रवेश से रोक दिया. इसके बाद बीआरएस समर्थकों ने 'जय पल्ला, जय बीआरएस' के नारे लगाए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी 'जय कांग्रेस' और 'पल्ला गो बैक' के नारे लगाना शुरू कर दिया. यह नारेबाजी थोड़ी ही देर में हाथापाई में बदल गई और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया. वीडियो में कई सारी कुर्सियां टूटी हुई नजर भी आ रही हैं.

लाठीचार्ज में घायल हुए बीआरएस नेता
झड़प के बीच विधायक पल्ला पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अंडे फेंके जाने के भी आरोप लगे. मामला बढ़ता देख पुलिस ने बीआरएस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए, इनमें एक पूर्व बीआरएस सरपंच, आठ वार्ड सदस्य और अन्य नेता शामिल थे. बीआरएस विधायक और उनके साथ कुछ अन्य नेताओं को हिरासत में भी लिया गया. तनाव को देखते हुए मंत्री की यात्रा तत्काल रद्द कर दी गई. योजना का शुभारंभ भी मंत्री की बजाय उच्च अधिकारियों की देखरेख में किया गया.

बीआरएस नेताओं की रिहाई की मांग
बीआरएस के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक टी. हरीश राव ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे अलोकतांत्रिक और दमनकारी बताया. उन्होंने कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह जन-प्रशासन नहीं, बल्कि जन-उत्पीड़न है. उन्होंने गिरफ्तार विधायक, पूर्व सरपंच और वार्ड सदस्यों की तत्काल रिहाई के साथ-साथ पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की है. बीआरएस नेता के. कविता ने भी इस मामले में पुलिस की निंदा की और गिरफ्तार बीआरएस नेताओं की रिहाई की मांग की.

यह भी पढ़ें...

Defence Export: सिर्फ ब्रह्मोस नहीं इस डिफेंस पावर का भी फैन हो गया ये देश! परदे के पीछे से हासिल करने के लिए भिड़ा रहा तिकड़म

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget