एक्सप्लोरर

कांग्रेस 136वां स्थापना दिवस आज, सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं के लिए जारी किया संदेश

भारत की आजादी के आंदोलन का नेतृत्व करने वाली देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस ने आज अपने 135 साल पूरे कर लिए है. कांग्रेस आज 136वां स्थापना दिवस मना रही है. इस मौके पर कार्यकर्ता देश भर में तिरंगा यात्रा निकालेंगे और केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे. सोनिया गांधी ने भी एक वीडियो के जरिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक संदेश दिया है.

नई दिल्ली: कांग्रेस आज 136वां स्थापना दिवस मना रही है. इस मौके पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो जारी कर कार्यकर्ताओं के नाम सोनिया गांधी ने संदेश जारी किया है. हालांकि इस मौके पर राहुल गांधी देश में मौजूद नहीं हैं, वो अपने किसी व्यक्तिगत काम से विदेश रवाना हो गए हैं.

सोनिया गांधी ने कहा, '' सभी प्यारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक इस सफर में कांग्रेस ने देश प्रेम, निडरता, बगैर स्वार्थ जनसेवा, भाईचारा, एकता और अखंडता जैसे मूल्यों के लिये ही संघर्ष किया. एक जन आंदोलन के रूप में शुरू हुई कांग्रेस के सामने आजादी के संघर्ष में ऐसे कई मोड़ आए जब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर अत्याचार किए गए. लेकिन कांग्रेस जन भारत की आजादी के अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटे.''

सोनिया गांधी ने आगे कहा, कार्यकर्ताओं ने काला पानी की सजा हुई, जेल गए, लाठियां खाई, गोलियों के आगे सीना तानकर खड़े हो गए. जान की कुर्बानी दी पर वो आजादी के लिए लड़े और देश को आजादी हासिल हुई. आजादी के बाद भी कांग्रेस ने देशवासियों के साथ तकदम से कदम मिलाकर मजबूत भारत की नींव रखी.''

सोनिया गांधी ने कहा कि आजादी से पहले जैसी स्थितियां देश में थीं वैसी एक बार फिर हो गई हैं. जनता के अधिकारों को कुचला जा रहा है, चारो ओर तानाशाही का आलम है. बेरोजगारी चरमसीमा पर है, खेत खलिहान पर हमला बोला जा रहा है, देश के किसानों पर काले कानून थोपे जा रहे हैं. ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम एक बार फिर देश की तानाशाही ताकतों से लोहा लें और देश को बचाएं.

बता दें कि आज यानी 28 दिसंबर को कांग्रेस अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है. हालांकि इस मौके पर राहुल गांधी देश में मौजूद नहीं हैं. राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी व्यक्तिगत यात्रा के लिए विदेश रवाना हुए हैं और वह कुछ दिनों तक बाहर रहेंगे.

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर कसा तंज एक तरफ जहां किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं तो वहीं केंद्र सरकार के मंत्री और बीजेपी के नेता भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधने से नहीं चूकते हैं. वहीं अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसा है. राहुल गांधी विदेश रवाना हुए हैं, इसको लेकर ही गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोला है.

दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विदेश यात्रा पर हैं और पार्टी के स्थापना दिवस पर वो अनुपस्थित रहेंगे. ऐसे में गिरिराज सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, 'भारत में राहुल गांधी की छुट्टी खत्म हो गई है, आज वह इटली वापस चले गए.'

आजादी से 62 साल पहले हुई थी कांग्रेस की स्थापना आजादी से 62 साल पहले 28 दिसंबर 1885 को मुंबई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में कांग्रेस का जन्म हुआ था. स्कॉटलैंड के एक रिटायर्ड अधिकारी एओ ह्यूम ने कांग्रेस पार्टी की स्थापना की थी. हालांकि एओ ह्यूम को जीवित रहते कभी पार्टी के संस्थापक का दर्जा नहीं मिला. साल 1912 में मौत के बाद उन्हें कांग्रेस का संस्थापक घोषित किया गया. कांग्रेस की स्थापना भले ही एक अंग्रेज ने की थी, लेकिन पार्टी का अध्यक्ष भारतीय को चुना गया. 1885 में 72 प्रतिनिधियों की मौजूदगी में व्योमेश चंद्र बनर्जी को कांग्रेस का पहला अध्यक्ष चुना गया था.

खास बात ये है कि अग्रेजों ने ही योजना बनाकर कांग्रेस पार्टी की स्थापना करवाई थी. साल 1857 के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ विरोध काफी बढ़ गया था. ऐसी स्थिति से निपटने के लिए ही अंग्रेजों ने एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाने की योजना बनाई, जहां सभी भारतीय अपनी भड़ास निकाल सकें. इसके लिए अंग्रेजों ने एओ ह्यूम को चुना.

Congress Foundation Day: आजादी से 62 साल पहले एक अंग्रेज ने की थी कांग्रेस की स्थापना, पढ़ें दिलचस्प कहानी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget