एक्सप्लोरर

दंगों में झुलसा नीतीश के सुशासन का दावा, भागलपुर-औरंगाबाद के बाद अब समस्तीपुर और मुंगेर में भी दंगे

बिहार के समस्तीपुर के रोसड़ा बाजार में सांप्रदायिक तनाव के बाद भीड़ ने कई बाइक को आग के हवाले कर दिया. पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है और इंटरनेट सेवा रोक दी गई है. रोसड़ा में स्कूलों में छुट्टियां दे दी गई.

पटना: बिहार के औरंगाबाद, भागलपुर के बाद अब समस्तीपुर और मुंगेर जिले में सांप्रदायिक तनाव के बाद भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. समस्तीपुर के रोसड़ा शहर के गुदरी बाजार में मंगलवार को दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए दो समुदायों के बीच झड़प में एसएसपी संतोष कुमार समेत कई अन्य जख्मी हो गए. पूरे इलाके में धारा 144 लगा दी गई है. भारी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है. इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. रोसड़ा बाजार मंगलवार को पूरे दिन बंद रहा. स्कूलों में छुट्टियां दे दी गई. भीड़ ने कई बाइक और साइकिलों को आग के हवाले कर दिया. करीब छह घंटे तक सड़क और रेल सेवा बाधित रहा. पत्थरबाजी में दलसिंहसराय एसएसपी संतोष कुमार, इंस्पेक्टर नरेश पासवान और रोसड़ा के इंस्पेक्टर बीएन मेहता जख्मी हो गए. सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए जिलाधिकारी प्रणव कुमार और एसपी दीपक रंजन भी पहुंचे. घंटों बातचीत के बाद मामला शांत हुआ. मंगलवार शाम तक दरभंगा प्रक्षेत्र के आयुक्त एचआर श्रीनिवास, आइजी पंकज दरार और डीआइजी विनोद कुमार पहुंचे. इनके नेतृत्व में रोसड़ा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. मुंगेर में भी सांप्रदायिक बवाल मुंगेर के रिफ्यूजी कॉलोनी में चैती दुर्गा के विसर्जन के दौरान मंगलवार को दूसरे समुदाय के लोगों ने प्रतिमा ले जाने का कथित तौर पर विरोध किया. किसी तरह दोनों समुदायों को समझाने के बाद मामला शांत हुआ. लेकिन दोबारा प्रतिमा को लेकर निकलने के बाद दूसरे समुदाय के लोगों पीछे से ईंट चलाना शुरू कर दिया. इसके बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई, गोलियां भी चली. इस झड़प में 8-10 लोग घायल हो गए. मौके पर पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे. प्रशासन ने बुधवार को भी फ्लैग मार्च किया. आपको बता दें कि राज्य में हुए हालिया सांप्रदायिक तनाव को लेकर आरजेडी-कांग्रेस नीतीश सरकार पर सवाल उठा रही है. आरजेडी का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दबाव की वजह से दंगा के मामले में कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ''मेरी बिहार की अमनपसंद और न्यायप्रिय जनता से विनम्र विनती है कि राज्य में शांति और सद्भाव का माहौल बनाए रखें. सभी एनडीए, दंगाईयों और उपद्रवियों के ज़हरीले डिज़ाइन से बचकर रहें.'' उन्होंने कहा, ''मेरी बिहार के दलित, पिछड़े और अकलियत के भाइयों से करबद्ध प्रार्थना है कि वो सामंतवादियों का मोहरा बनने से बचें. वो सभी पिछड़े और दलित हिंदुओं को हिंदू-मुसलमान में बांटकर सत्ता पर कब्जा जमाए रखने की कोशिश करेंगे. आप सावधान रहिए.'' भागलपुर दंगा: तेजस्वी बोले- लालू ने आडवाणी को गिरफ्तार किया था, अश्विनी चौबे के बेटे की गिरफ्तारी कब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget