एक्सप्लोरर

CM येदियुरप्पा से BJP के नेताओं ने जताई नाराजगी, पार्टी महासचिव बोले- कुछ चिंताएं हैं तो व्यक्तिगत रूप से नेतृत्व से बात करें

कर्नाटक सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री के एस ईश्वरप्पा ने कहा कि पार्टी के भीतर का एक धड़े का मानना है कि मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को हटाया जाना चाहिए.

नई दिल्ली: कर्नाटक में बीजेपी के भीतर नेतृत्व परिवर्तन की उठती मांग के बीच आज पार्टी के राज्य प्रभारी अरूण सिंह बेंगलुरू पहुंचे. इसके बाद उन्होंने सीएम येदियुरप्पा और बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की.

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि राज्य इकाई एकजुट है और मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व में राज्य सरकार अच्छा काम कर रही है.

साथ ही उन्होंने पार्टी विधायकों से कहा है कि वे मीडिया में कोई बयान न दें और अगर उनकी कुछ चिंताएं हैं तो व्यक्तिगत रूप से नेतृत्व से बात करें. सिंह ने विधायकों से कहा, ''अपने निर्वाचन क्षेत्र में काम करें. अपने लोगों के लिये काम करें और पार्टी के कार्यों को आगे ले जाएं.''

नेतृत्व में बदलाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ''इस पर मुझे जो कहना था, कई बार कह चुका हूं. बार-बार इस बारे में पूछने का कोई मतलब नहीं है.''

एस ईश्वरप्पा ने क्या कुछ कहा?

पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही हैं कि सत्तारूढ़ बीजेपी का एक वर्ग येदियुरप्पा हटाने की कोशिश कर रहा है. आज ही वरिष्ठ मंत्री के एस ईश्वरप्पा ने कहा कि पार्टी के भीतर का एक धड़े का मानना है कि मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को हटाया जाना चाहिए.

वहीं कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष नलीन कुमार कटील ने कहा, ‘‘नेतृत्व परिवर्तन का तो सवाल ही नहीं उठता. मुख्यमंत्री येदियुरप्पा अगले दो साल तक पद पर बने रहेंगे.’’

ग्रामीण विकास मंत्री के एस ईश्वरप्पा ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘आप जो कह रहे हैं वह सही है. कुछ लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री को बदला जाना चाहिए जबकि कुछ का कहना है कि उन्हें (येदियुरप्पा को) मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए. कुछ लोग दिल्ली से होकर आए हैं.’’

बता दें कि बीजेपी की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरप्पा ने 31 मार्च को राज्यपाल वाजूभाई वाला से मुलाकात करके उन्हें पांच पन्नों का एक पत्र सौंपा था जो मुख्यमंत्री की ‘‘गंभीर त्रुटियों और प्रशासन चलाने के तानाशाही भरे रवैये’’ के बारे में था.

पार्टी सूत्रों ने बताया कि तीन दिवसीय दौरे पर आए अरुण सिंह विधायकों और मंत्रियों से मुलाकात करेंगे. शुक्रवार को वह राज्य बीजेपी की कोर समिति की बैठक में शामिल होंगे.

कांग्रेस का निशाना
अरुण सिंह के राज्य के दौरे पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने कहा कि लोगों की सेवा करने की बजाय वह पार्टी में अंदरूनी कलह को सुलझाने आए हैं. कर्नाटक कांग्रेस ने ट्वीट किया, “श्री अरुण सिंह, आप यहां ‘प्लेटफॉर्म पंचायत बैठक’ के लिए आ रहे हैं लेकिन आपके पास लोगों की शिकायतें सुनने का समय नहीं है? सत्ता में आने के पहले दिन से ही, यह सरकार अपनी उपलब्धियों के कारण नहीं बल्कि अंतर्कलह की वजह से सुर्खियों में रही है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
NIA Raid in Panvel: ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
Explained: इंसाफ या पुलिस की नाकामी पर पर्दा! बारुईपुर रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
बंगाल रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget