एक्सप्लोरर

प्रदर्शनकारियों के साथ आए CM विजय, रद्द कर दिया एयरपोर्ट प्रोजेक्ट

सीएम विजय ने एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि वो परंदूर एयरपोर्ट परियोजना को रद्द कर रहे हैं और वो प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े हैं.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने बड़ा फैसला लेते हुए परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया है. सीएम ने सोमवार (24 अगस्त) को विधानसभा में इसकी घोषणा की. एयरपोर्ट की परियोजना रद्द करने के बाद सत्तारूढ़ी टीवीके और विपक्षी डीएमके के बीच टकराव का नया मुद्दा बन गया है.

मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा संचालित चेन्नई के मीनमबक्कम हवाई अड्डे की क्षमता फिलहाल सालाना 3 करोड़ (30 मिलियन) यात्रियों को संभालने की है. उन्होंने कहा कि शहर की बढ़ती जरूरतों, औद्योगिक विकास और कार्गो परिवहन (सामान की आवाजाही) को देखते हुए एक नए हवाई अड्डे की जरूरत है.

मैं विरोध करने वालों के साथ खड़ा हूं- CM विजय

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नया हवाई अड्डा ऐसी जगह बनाया जाना चाहिए, जहां कृषि भूमि और आवासीय क्षेत्रों पर कम से कम असर पड़े. उन्होंने बताया कि 20 जनवरी 2025 को उन्होंने एकानापुरम और आसपास के गांवों का दौरा किया था तथा परंदूर और 12 पड़ोसी गांवों में प्रस्तावित हवाई अड्डे का विरोध कर रहे लोगों की समस्याओं को सुना था. उन्होंने कहा, "मैं परंदूर और आसपास के गांवों में हवाई अड्डा बनाए जाने का विरोध कर रहे लोगों के साथ मजबूती से खड़ा हूं."

किसान देश की रीढ़ हैं- CM विजय
विजय ने कहा कि, ''किसान देश की रीढ़ हैं और वे अपनी कृषि भूमि को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे लोगों का समर्थन करते हैं. उन्होंने अक्टूबर 2024 में विक्रवांडी की एक जनसभा में भी इस परियोजना का विरोध किया था. यह प्रोजेक्ट परंदूर में नहीं बनना चाहिए. सरकार को इस पर पुनर्विचार करना होगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नया हवाई अड्डा बनाने के लिए किसी ऐसी वैकल्पिक जगह की पहचान की जाए जहां कम से कम कृषि भूमि प्रभावित हो और लोगों की रोजी-रोटी का नुकसान न हो. जनता से किए गए वादे को पूरा करने के लिए... परंदूर में नया हवाई अड्डा स्थापित करने के लिए उठाए गए कदमों को यह सरकार वापस लेगी.''

विपक्ष ने साधा निशाना

पूर्व मंत्री और DMK नेता थंगम थेन्नारासु ने सीएम विजय के फैसले पर कहा, ''एयरपोर्ट बहुत अहम है और तमिलनाडु की आर्थिक तरक्की के लिए जरूरी है. चेन्नई एयरपोर्ट एक बेहतरीन एयरपोर्ट था. 2.30 लाख यात्रियों के साथ तीसरे नंबर पर रहने वाला चेन्नई एयरपोर्ट अब पांचवें नंबर पर आ गया है. श्रीपरंबदूर में मौजूद उद्योगों को ध्यान में रखते हुए, चेन्नई (तमिलनाडु) में एक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने के लिए परंदूर में इसे स्थापित करने की दिशा में कदम उठाए ग.। चेन्नई की तकनीकी व्यवहार्यता और भौगोलिक बनावट को ध्यान में रखते हुए, परंदूर एयरपोर्ट की जगह चुनने से पहले कई जगहों का अध्ययन किया गया और केंद्र सरकार से मंजूरी भी ली गई.''

ये भी पढ़ें: अब हर साल मुफ्त मिलेंगे 3 गैस सिलेंडर, सीएम विजय ने किया ऐलान

दीक्षा छाबड़ा ABP live.Com में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये  न्यूज डेस्क का हिस्सा हैं. दीक्षा को देश, विदेश और एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी दिलचस्पी है. वो इन सभी के बारे में लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के जगत में 9 साल पूरे हो चुके हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ की थी. इसके बाद से ये इंडिया टीवी, टीवी9 जैसी संस्थाओं में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर चुकी हैं. दीक्षा ने अपनी पढ़ाई इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget