एक्सप्लोरर

राज्य में सड़कों की खराब हालत पर बिफरे नीतीश, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सुनाई खरी-खोटी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पूरे रंग में दिखे. उन्होंने राज्य की खराब सड़कों के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को खूब खरी-खोटी सुनाई.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज इंडियन रोड कॉग्रेस के 80वें वार्षिक सत्र को संबोधित किया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भी हिस्सा लेना था पर वो इसमें शामिल नहीं हुए. सीएम नीतीश कुमार ने  केंद्गीय मंत्री नितिन डकरी की अनुपस्थित में राज्य की खराब सड़कों के लिए उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई. नीतीश कुमार यहीं नहीं रुके और उन्होंने कहा कि दिल्ली जाकर उन्हें सुना दीजिएगा.

नीतीश कुमार ने कहा, ''हम अपने सड़कों की देख-रेख कर रहे हैं. आपको बिहार के सड़कों पर ध्यान देने की आवश्यकता है. एनएचआई को ये बखूबी देखने की जरूरत है. मेंटेनेंस अपने यहां कर रहे हैं. इसमें कोई गड़बड़ी करता है तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं.''

मुख्यमंत्री ने कहा, ''गडकरी जी से पूछना चाहते हैं कि सेंट्रल रोड फंड (सीआरएस) का पैसा वो क्यों फाइनेंस मिनिस्ट्री में भेज दिए. अब वो आये नहीं पर ये मैसेज उनतक जरूर पहुंचा दीजिएगा, रोड मिनिस्ट्री का पैसा फाइनेंस मिनिस्ट्री में क्यों चला जाता है.''

नीतीश कुमार ने साथ ही राज्य के सड़कों की जमकर तारीफ की और सड़कों की पॉलिसी बताई. उन्होंने कहा, "बिहार में 10 साल बाद हम ही लोगों के समय ये कॉन्क्लेव हो रहा है, हम जिस राह से गुजरते हैं और रोड की स्थिति बुरी देखते हैं वहीं से अधिकारी को फोन कर पता करते हैं, इसके लिए पॉलिसी बनी है पर रूरल एरिया के लिए अलग से पॉलिसी बनाने की जरूरत है, सड़क बनाना ही प्रमुखता नहीं है. उसका रख-रखाव भी आवश्यक है. उन्होंने कहा कि रोड मेंटनेंस लोक निवारण प्राधिकरण के अंतर्गत होगी, इस बार से 7 साल तक रोड मेंटनेंस की जिम्मेदारी दी गई है.

नीतीश ने खुद के इंजीनियर होने का एहसास दिलाया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंजीनियरों को उनकी भूमिका समझाई और कहा वह भी एक इंजीनियर हैं. उन्होंने कहा कि इंजीनियर का काम केवल कॉन्ट्रेक्टर और साइट के पास ही जाना नहीं होता है. सीएम नीतीश ने कहा कि अगर सारा काम इंजीनियर का किया हुआ है तो कॉन्ट्रेक्टर के भरोसे क्यों बैठे, वो खुद क्यों न करे. नीतीश कुमार ने इंजीनियरों को बताया कि तीन तरह से काम करना चाहिए. पहला तो ये कि समय सीमा में काम होना चाहिए, दूसरा क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए और तीसरा किए गए काम मेंटनेंस होना चाहिए.

अपनी सरकार में बनी सड़को से फायदे बताए

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में रोड के न होने से रोड एक्सीडेंट न के बराबर हुआ करता था. जब सड़कें बन गईं तो रोड एक्सिडेंट की संख्या बढ़ गई, लेकिन शराबबंदी के बाद से इसमें कमी आ रही है क्योंकि अब दारू पीकर लोग गाड़ियां नहीं चला रहे हैं.

लोगों से शराब न पीने की अपील की

मुख्यमंत्री ने कॉन्क्लेव में आए लोगों से इशारों में कहा कि आप लोग कॉन्क्लेव के बाद घूमे लेकिन शराब नहीं पीएं. उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि यहां आए हैं तो थोड़ा घूमकर जाए और बिहार से थोड़ा ज्ञान लेकर जाए. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार का जो इतिहास है वो सबका इतिहास रहा है, हम गरीब जरूर है पर मन से गरीब नहीं हैं.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Mahadev App Case : महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget