एक्सप्लोरर

सीएम ममता बोलीं, 'G-20 लोगो में कमल के फूल का इस्तेमाल करना एक अहम मुद्दा, लेकिन...'

भारत को वर्ष 2022-23 के लिए जी20 की अध्यक्षता मिली है कांग्रेस का आरोप है कि इस कार्यक्रम का लोगो बीजेपी के चुनाव चिन्ह से मेल खाता है. कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी अपना प्रचार कर रही है.

West Bengal: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि जी-20 के लोगो में कमल के फूल का इस्तेमाल करना एक जरूरी मुद्दा तो है लेकिन वह इस बारे में कुछ नहीं कहेंगी क्योंकि अगर इस मुद्दे पर बाहर (विदेशों में) चर्चा होती है तो यह देश के लिए अच्छा नहीं होगा. ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार शिखर सम्मेलन के ‘लोगो’के लिए कमल के फूल के अलावा किसी अन्य राष्ट्रीय चिह्न का विकल्प चुन सकती थी क्योंकि कमल का फूल एक राजनीतिक पार्टी का चिह्न है. 

कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार ने बीजेपी का प्रचार करने के लिए जी20 के ‘लोगो’में कमल के फूल का इस्तेमाल किया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि यह फूल देश की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा है. 

देश के लिए अच्छा नहीं होगा
ममता बनर्जी ने दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले शहर के हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि मैंने भी यह ‘लोगो’देखा है. यह मामला हमारे देश से जुड़ा है इसलिए मैं कुछ नहीं कह रही हूं अगर इस पर बाहर चर्चा होती है तो यह देश के लिए अच्छा नहीं होगा.

साल 2023 में होने वाले जी20 के शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बैठक बुलाई है जिसमें हिस्सा लेने के लिए सीएम ममता बनर्जी दिल्ली गई हुई हैं. ममता बनर्जी ने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि जी20 का लोगो एक राजनीतिक पार्टी का चुनाव चिन्ह भी है. बहुत सारे नेशनल सिंबल हैं जिनका इस्तेमाल किया जा सकता था. उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में मैं भले ही इस मुद्दे को नहीं उठाऊं लेकिन इस बात को अन्य लोग उठा सकते हैं.

एक साल के लिए मिली है भारत को अध्यक्षता
तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख ने कहा कि मैंने देखा है लेकिन अभी इस बारे में कभी कुछ कहा नहीं है. यह एक बहुत जरूरी मुद्दा है और उनको इस विषय पर विचार भी करना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत को जी20 की अध्यक्षता एक साल के लिए दी गई है. उन्होंने आगे कहा कि पिछले महीने प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में बताया गया था कि जी20 का लोगो भारत के राष्ट्रीय ध्वज के जीवंत रंगों-केसरिया, सफेद, हरा, और नीले से प्रेरित है. उसमें कहा गया था कि इसमें भारत के राष्ट्रीय फूल कमल के साथ पृथ्वी को जोड़ा गया है जो चुनौतियों के बीच विकास को दर्शाता है.

जी20 का शिखर सम्मेलन अगले साल नौ और 10 सितंबर को दिल्ली में होगा. ममता ने गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान रोड शो करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह (मोदी) और बीजेपी खास हैं इसी वजह से वह निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों का पालन नहीं करते हैं.

चुनाव आयोग को लेकर क्या बोलीं सीएम ममता बनर्जी
गुजरात चुनाव की प्रचंड जीत पर बात करते हुए बीजेपी के दावों पर सीएम ममता ने कहा कि अगर पीएम मतदान वाले दिन रैली करते हैं तो इसके नतीजे काफी अपेक्षित हैं. उन्होंने कहा कि हम राजनीतिक दलों को निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करना होता है. मतदान के दिनों में राजनीतिक दलों द्वारा रोड शो किए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है. लेकिन वे (मोदी और बीजेपी) खास हैं. अगर चुनाव के दिन प्रधानमंत्री जाते हैं और रैली करते हैं, तो आप क्या उम्मीद कर सकते हैं... वे 100 में से 100 अंक भी ला सकते हैं. लेकिन क्या यह उचित है?

मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत वोट देने के लिए अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पर जाने के दौरान अहमदाबाद में कथित रूप से एक रोड शो किया. दिल्ली की उनकी यात्रा के बारे में, टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ उनकी मुलाकात होने की संभावना नहीं है.

ABP C-Voter Exit Poll Result: गुजरात में मोदी लहर, कांग्रेस-AAP को झटका, एग्जिट पोल में जानें हिमाचल में किसको कितनी सीटें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में SC ने दिया निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget