एक्सप्लोरर

Defamation Case: गुजरात HC से सीएम केजरीवाल और संजय सिंह को नहीं मिली राहत, मानहानि से जुड़ा है मामला

PM Modi Degree Row: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप ) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को मानहानि केस में गुजरात हाई कोर्ट (HC) से बड़ा झटका लगा है.

PM Modi Degree Defamation Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार (9 अगस्त) को आपराधिक मानहानि मामले में गुजरात हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. आज (11 अगस्त ) गुजरात उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें दोनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में गुजरात विश्वविद्यालय के उनके खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि की कार्यवाही पर रोक लगाने का अनुरोध किया था.

दोनों नेताओं के खिलाफ एक मेट्रोपॉलिटन अदालत में चल रही मानहानि की कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार करते हुए, न्यायमूर्ति समीर दवे ने कहा कि दोनों ने पहले सत्र अदालत को आश्वासन दिया था कि वे अपने बयान दर्ज कराने के लिए मेट्रोपॉलिटन अदालत के समक्ष उपस्थित रहेंगे. न्यायाधीश ने कहा, ‘‘आपको उपस्थित रहना होगा, आप अदालत में पेश होने से बच रहे हैं.’’

क्या है पूरा मामला 
इससे पहले एक मेट्रोपोलिटन अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सिंह को प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री के संबंध में उनकी 'व्यंग्यात्मक' और 'अपमानजनक' टिप्पणी पर गुजरात विश्वविद्यालय द्वारा दायर मानहानि मामले में 11 अगस्त को तलब किया था.

सत्र अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी
बाद में आप के दोनों नेताओं ने मानहानि मामले में मेट्रोपॉलिटन अदालत के समन को चुनौती देते हुए सत्र अदालत में एक समीक्षा याचिका दायर की थी. हालांकि, सत्र अदालत ने हाल ही में उनकी याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने गुजरात उच्च न्यायालय का रुख किया था. मेट्रोपॉलिटन अदालत ने यह देखने के बाद दोनों नेताओं को तलब किया था कि पहली नजर में उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 500 मानहानि के तहत मामला बनता प्रतीत होता है.

ये भी पढें :Raghav Chadha Suspended: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, पार्टी के दो बड़े चेहरे राज्यसभा से निलंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Iran War: 'बहकावे में न आएं...', मिडिल ईस्ट संकट को लेकर PM मोदी ने चेताया, पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या कहा?
'बहकावे में न आएं...', मिडिल ईस्ट संकट को लेकर PM मोदी ने चेताया, पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या कहा?
Tamilnadu Election 2026: दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा
दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा
भारत-चीन समेत दुनिया के इन देशों के पास है सबसे घातक एयरफोर्स, टॉप 10 में नहीं है ईरान
भारत-चीन समेत दुनिया के इन देशों के पास है सबसे घातक एयरफोर्स, टॉप 10 में नहीं है ईरान
रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए?
रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए?

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी रिपोर्ट में बेनकाब हुआ पाकिस्तान, 15 आतंकी संगठनों को पाल रहे आसिम मुनीर! चौंकाने वाला खुलासा!
US रिपोर्ट में पाकिस्तान बेनकाब, 15 आतंकी संगठनों को पाल रहे आसिम मुनीर, चौंकाने वाला खुलासा
Bihar News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- 'ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं, लोकप्रियता भी खत्म'
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- 'ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं, लोकप्रियता भी खत्म'
'धुरंधर' को पछाड़ Netflix पर नंबर 1 बनी ये क्राइम थ्रिलर, 2 घंटे 9 मिनट की फिल्म से सनी देओल भी डरे
2 घंटे 9 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर 1, ‘धुरंधर’ को छोड़ा पीछे
32 जिले...140 विधानसभा सीट, अखिलेश यादव की विशाल रैली आज, दादरी में भरेंगे चुनावी हुंकार
32 जिले...140 विधानसभा सीट, अखिलेश यादव की विशाल रैली आज, दादरी में भरेंगे चुनावी हुंकार
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: इजरायल-ईरान युद्ध गहराने के बीच ईंधन को लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों से की यह अपील
LIVE: इजरायल-ईरान युद्ध गहराने के बीच ईंधन को लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों से की यह अपील
कुछ ही महीनों में उग आती हैं ये फसल, किसान भाई कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
कुछ ही महीनों में उग आती हैं ये फसल, किसान भाई कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
Vitamin B12 Deficiency Symptoms: उत्तर भारत के 47% लोग इस 'साइलेंट' बीमारी के शिकार, कहीं आपकी थकान भी तो नहीं है बड़ा संकेत?
उत्तर भारत के 47% लोग इस 'साइलेंट' बीमारी के शिकार, कहीं आपकी थकान भी तो नहीं है बड़ा संकेत?
Embed widget