एक्सप्लोरर

'PM मोदी वहां जाकर सॉरी क्यों नहीं बोलते', मणिपुर हिंसा पर CM बीरेन सिंह ने मांगी माफी तो कांग्रेस ने साधा निशाना

Congress On Biren Singh Apologies: मणिपुर हिंसा को लेकर सीएम बीरेन सिंह ने माफी मांगी और जनता से गलतियों को भूलने की अपील भी की. कांग्रेस ने कहा कि यही बात पीएम वहां जाकर कह सकते हैं.

Congress On Manipur Violence: देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में पिछले साल से जातीय संघर्ष जारी है. इसको लेकर मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने मंगलवार (31 दिसंबर, 2024) को माफी मांगी तो वहीं कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो देश और दुनिया की यात्रा करते हैं लेकिन वो मणिपुर जाकर वहां के लोगों से माफी क्यों नहीं मांगते?

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि मणिपुर के लोग प्रधानमंत्री की ओर से उनकी उपेक्षा को समझ नहीं पा रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने पीएम पर जानबूझकर मणिपुर दौरा करने से बचने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मणिपुर जाकर वहां भी यही बात क्यों नहीं कह सकते? उन्होंने जानबूझकर 4 मई, 2023 से राज्य का दौरा करने से परहेज किया है, जबकि वह देश और दुनिया भर में यात्रा कर रहे हैं.”

'मणिपुर का ठेका गृह मंत्री को दे दिया गया'

कांग्रेस ने कहा, "19 महीने तक मुख्यमंत्री ने कुछ नहीं कहा. सैकड़ों लोग मारे गए हजारों लोग विस्थापित हो गए. बात ये है कि मुख्यमंत्री ने आज क्या कहा है? बात ये है कि प्रधानमंंत्री इस विषय पर अभी तक चुप क्यों हैं? वे मणिपुर क्यों नहीं गए, वे दुनिया भर में जाते हैं. उन्होंने मणिपुर का ठेका गृहमंत्री को दे दिया है. मुख्यमंत्री तो कठपुतली हैं, असली असफलता प्रधानमंत्री की है. मणिपुर की जनता पूछ रही है कि क्यों प्रधानमंत्री हमें नजरअंदाज कर रहे हैं. वे आज तक मणिपुर नहीं आए हैं लेकिन दुनिया के सारे देशों का भ्रमण कर रहे हैं. रीलीफ कैंप लगाकर उन्होंने कोई एहसान नहीं किया है, ये आपकी जिम्मेदारी है."

बीरेन सिंह ने जनता से की पिछली गलतियों को भूलने की अपील 

मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने राज्य में हुए जातीय संघर्ष के लिए मंगलवार को माफी मांगी और सभी समुदायों से पिछली गलतियों को भूलने के साथ-साथ शांतिपूर्ण व समृद्ध राज्य में एक साथ रहने की अपील की. प्रदेश में हुए जातीय संघर्ष में 250 से अधिक लोगों की जान चली गई और हजारों लोग बेघर हो गए. 

मणिपुर सीएम ने क्या कहा?

31 दिसंबर, 2024 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एन बीरेन सिंह ने कहा, "ये पूरा साल बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा है. पिछले 3 मई से लेकर आज तक जो कुछ भी हुआ है इसका मुझे खेद है और मैं राज्य के लोगों से माफी मांगना चाहता हूं. कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया. कई लोगों ने अपना घर छोड़ दिया. मुझे वाकई खेद है. मैं माफी मांगना चाहूंगा."

 उन्होंने आगे कहा, "अब, मैं आशा करता हूं कि पिछले 3-4 महीनों की शांति की दिशा में प्रगति को देखने के बाद, मुझे उम्मीद है कि नए साल 2025 के साथ राज्य में सामान्य स्थिति और शांति बहाल हो जाएगी. मैं राज्य के सभी समुदायों से अपील करना चाहता हूं कि जो हुआ सो हुआ. हमें अब पिछली गलतियों को भूलना होगा और एक नई जिंदगी शुरू करनी होगी. एक शांतिपूर्ण मणिपुर, एक समृद्ध मणिपुर, हम सभी को एक साथ रहना चाहिए."

ये भी पढ़ें: मणिपुर में धमाका करने का था प्लान, सुरक्षाबलों को मिला बारूद ही बारूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget