एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: सीएम भूपेश बघेल बोले- छत्तीसगढ़ कभी पंजाब नहीं बन सकता

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा था कि 'छत्तीसगढ़ पंजाब बन रहा है', इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये बात कही.

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Raaman Singh) के बयान पर कहा कि छत्तीसगढ़ कभी पंजाब नहीं बन सकता. वे रमन सिंह के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें पूर्व सीएम ने कहा था कि ‘छत्तीसगढ़ पंजाब बन रहा है.’ वहीं दिल्ली जा रहे विधायकों पर सीएम ने कहा कि वे अपनी मर्जी से जा रहे हैं. वे आजाद हैं लेकिन कोई राजनीतिक हलचल नहीं है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी समझे जाने वाले कई विधायक दिल्ली पहुंचे हैं, जिसे शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि, बघेल के करीबी सूत्रों का कहना है कि ये विधायक स्वत: दिल्ली पहुंच रहे हैं तथा इसमें शक्ति प्रदर्शन जैसा कुछ भी नहीं है. 

दिल्ली पहुंचे विधायक बृहस्पत सिंह ने शुक्रवार को फिर कहा कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का दूर-दूर तक कोई सवाल नहीं है और बघेल की अगुवाई में ही पूरे पांच साल सरकार चलेगी. उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने प्रभारी पीएल पुनिया जी का इंतजार कर रहे हैं. हम चाहते हैं कि राहुल गांधी जी अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान थोड़ा लंबे समय तक वहां रहें ताकि कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़े.’’

सूत्रों के अनुसार, अब तक करीब 20 विधायक दिल्ली पहुंचे हैं और शुक्रवार देर रात करीब 10 विधायक राष्ट्रीय राजधानी से यहां पहुंच रहे हैं. छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने के बाद से लगातार चर्चा है कि मुख्यमंत्री पद ढाई—ढाई वर्ष तक बघेल और फिर राज्य के वरिष्ठ नेता एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को देने की बात हुई थी. ऐसे में ये विधायक बुधवार को दिल्ली पहुंचे हैं. विधायकों के दिल्ली पहुंचने के बारे पूछे जाने पर कांग्रेस के छत्तीसगढ़ मामलों के प्रभारी पीएल पुनिया ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उनसे अब तक किसी भी विधायक ने संपर्क नहीं किया है.

इस बारे में बघेल ने गुरुवार को सीएम बघेल ने कहा था, ‘‘अब विधायक कहीं जा भी नहीं सकते क्या? हर कदम पर राजनीति नहीं देखनी चाहिए. कोई व्यक्ति अगर कहीं चला गया है तो उसे राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए.’’ टीएस सिंहदेव ने भी इसे तवज्जो नहीं देने की कोशिश करते हुए कहा था, ‘‘अब 70 के 70 जा सकते हैं. इसमें मुद्दा क्या है? अगर विधायक दिल्ली जाते हैं तो इसमें क्या मुद्दा है? उत्तर प्रदेश में कई दिनों तक यह सब चला. छत्तीसगढ़ में नया क्या हो रहा है?’’

गर्व: लद्दाख में फहराया गया दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज, सेना प्रमुख नरवणे भी थे मौजूद

Covid Vaccine: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक मिली वैक्सीन की 88.14 करोड़ खुराकें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट
केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget