एक्सप्लोरर

धार: बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को जीवन दान, 3 महीने का काम मात्र 4 दिन में हुआ संभव

मध्य प्रदेश के धार से कोरोना संकट के समय एक अच्छी खबर ने जंग जीतने का हौसला बढ़ा दिया है. 150 लोगों की टीम ने दिन रात एक कर बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को शुरू कर दिया. उनका सफल प्रयास मात्र 4 दिन में ही पूरा हो गया, जबकि आम दिनों में 90 दिन लगते.

धार: मध्य प्रदेश के धार जिले में 150 लोगों की टीम ने अद्भुत कारनामा अंजाम दिया है. कोरोना संकट के समय उन्होंने 24 घंटे काम कर 90 दिन के समय को मात्र 4 दिन में ही पूरा कर लिया. उनके साहसिक प्रयास, कड़ी मेहनत, दृढ़ इच्छाशक्ति से पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को जीवनदान मिल गया. उनके सफल प्रयास से कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी दूर होने की किसी हद तक संभावना बढ़ गई.

90 दिन के काम को मात्र 4 दिन में 150 लोगों ने बनाया संभव

गौरतलब है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा मारामारी ऑक्सीजन को लेकर हो रही है. पूरे देश भर में ऑक्सीजन की कमी बनी हुई है और ऑक्सीजन की कमी की वजह से हर रोज सैकड़ों मरीजों की जिंदगी खत्म हो रही है. संकट की स्थिति को देखते हुए धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल प्रोडक्शन भी शुरू हो गया. 24 घंटे शुद्धता जांच के बाद मंगलवार से 30 टन ऑक्सीजन की क्षमता हो जाएगी.

उम्मीद है कि करीब 30 टन ऑक्सीजन अब प्रदेशवासियों को मिल सकेगी. प्लांट को शुरू करने में मुख्य भूमिका जिला प्रशासन और उद्योग विभाग की रही है. सभी जरूरी मंजूरियां हाथों हाथ जारी की गईं. परिवहन को सुगम बनाने के लिए प्लांट तक सड़क भी बनाई गई. इसके लिए कंपनी के मालिक करण मित्तल ने 40 लाख रुपए खर्च किए. मुंबई से ऑक्सीजन मीटर और अहमदाबाद से दूसरी मशीनें मंगवाई गईं.

दिन-रात काम कर बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को किया चालू

टीम द्वारा सर्वे किया गया, उसके बाद अहमदाबाद और मुंबई से टेक्नीशियन  बुलवाए गए और 150 से ज्यादा लोगों को दिन- रात काम पर लगाया गया. अब मंगलवार से ऑक्सीजन के करीब 3500 से 4000 सिलेंडर प्रतिदिन मिलना शुरू हो जाएंगे. प्लांट की क्षमता 30 टन ऑक्सीजन तैयार करने की है. प्लांट में 24 घंटे जिला प्रशासन के अफसर तैनात रहेंगे और प्रदेश के 20 जिलों को ऑक्सीजन की सप्लाई की जा सकेगी. उसके अलावा, अन्य राज्यों को भी ऑक्सीजन की पूर्ति की बात कही जा रही है.

महाराष्ट्र: अस्पताल में ऑक्सीजन पाइपलाइन लीक, 14 मरीजों की जान बचाई गई

कोरोना हालात पर बोले राहुल गांधी- मदद का हाथ बढ़ाइए, 'अंधे सिस्टम' को सच दिखाइए

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget