एक्सप्लोरर

अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में क्लासेस हुईं फिर से शुरू, स्टूडेंट्स ने किया बायकॉट

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को आज दोबारा खोल दिया गया है. बता दें कि यूनिवर्सिटी में हुए 15 दिसंबर के बवाल के बाद उसे बंद कर दिया गया था.

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एक बार फिर से खुल गई है. आज मेडिसिन, यूनानी मेडिसिन, मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को खोला गया है. इस दौरान यूनिवर्सिटी में पुलिस के पुख्ता इंतजाम भी देखने को मिले हैं. वहीं छात्रों को कहना है कि वह क्लासेस का बायकॉट करेंगे.

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हुए 15 दिसंबर के बवाल के बाद एएमयू को बंद कर दिया गया था. जिसके बाद एएमयू प्रशासन की मीटिंग के बाद यह तय किया गया था कि एएमयू को तीन चरणों में खोला जाएगा. जिसका पहला चरण आज है. आज मेडिसिन, यूनानी मेडिसिन, मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को खोला गया. वहीं इसका दूसरा चरण 20 जनवरी को है. जिसमें लॉ फैकल्टी ,कॉमर्स ,साइंस ,लाइफ साइंस, एग्रीकल्चर साइंस डिपार्टमेंट को खोला जाएगा. वहीं इसका तीसरा चरण 24 जनवरी को है. जिसमें आर्ट्स, सोशल साइंस, इंटरनेशनल स्टडीज, बायोलॉजी और पॉलिटेक्निक डिपार्टमेंट को खोला जाएगा. इस तरह एएमयू को टोटल तीन चरणों में अलग-अलग खोला जाएगा.

जिसके बाद आज एएमयू के मेडिकल, इंजीनियरिंग आदि विभाग खोल दिये गए हैं. छात्रों का प्रदर्शन 15 दिसंबर से चल रहा है. एएमयू खुलने पर मेडिसिन के छात्रों का कहना है कि, ''आज से कुछ विभाग खुल गए हैं. हमने पहले ही कह दिया था की हम लोग क्लासेस का बायकॉट करेंगे. सभी डिपार्टमेंट के छात्र क्लासेस का बायकॉट कर रहे हैं.'' छात्र रजिस्ट्रार और वीसी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

उधर यूनानी मेडिकल कॉलेज के सभी 12 डिपार्टमेंट खोले दिए गए हैं. इन डिपार्टमेंट में टीचर तो आये लेकिन छात्रों ने क्लास का पूरी तरह बायकॉट किया. छात्रों का कहना है कि जिस तरह से 15 दिसंबर की रात को हमारे भाइयों के साथ पुलिस ने मारपीट की उसके बावजूद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वीसी ने छात्रों के साथ ना तो हमदर्दी दिखाई और ना ही उनकी कोई बात रखी. उल्टा छात्रों से अपनी जान का खतरा बताते हुए उत्तर प्रदेश के डीजीपी और प्रमुख सचिव को पत्र लिख दिया. इससे साफ जाहिर होता है कि वीसी तानाशाही रवैया अपना रहे हैं. हम सभी छात्र तब तक क्लास का बायकॉट करेंगे जब तक वीसी अपना इस्तीफा नहीं दे देते.

वही एएमयू के सचिव प्रोफेसर नजमुल इस्लाम छात्रों से क्लास में आने की गुजारिश है. उन्होंने कहा कि छात्र विरोध जरूर करें लेकिन अपना नुकसान कर के नहीं. एएमयू खुलने के साथ कैंपस के बाहर पुलिस और आरएएफ के जवानों ने पेट्रोलिंग की. पुलिस का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. फिलहाल माहौल शांत है.

ये भी पढ़ें-

चुनाव जीतने के बाद सनी देओल ने नहीं किया एक भी दौरा, पठानकोट में लगे गुमशुदगी के पोस्टर

रात की ये आदतें, आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget