एक्सप्लोरर

Tripura में बीजेपी और कांग्रेस समर्थकों में झड़प, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत 19 घायल

Clashes Between BJP and Congress: गुवाहाटी से एक वीडियो संदेश में कांग्रेस के त्रिपुरा प्रभारी अजय कुमार ने भी आरोप लगाया कि अगरतला में कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया.

Clashes Between BJP and Congress: कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि अगरतला उपचुनाव में पार्टी की जीत के बाद उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं पर 'भाजपा के गुंडों' ने हमला किया. पार्टी ने मांग की कि दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए. राज्य की चार विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे आने के बाद अगरतला में कांग्रेस भवन के सामने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों के बीच हुई झड़प में त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बिरजीत सिन्हा समेत कम से कम 19 लोग घायल हो गए. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े.

उपचुनाव में भाजपा को तीन और कांग्रेस को एक सीट मिली है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'अगरतला उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद भाजपा के गुंडों द्वारा हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं पर किए गए हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं.' कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, 'लोग हमारे साथ हैं. शर्मनाक है कि पुलिस हमले को रोकने के बजाय मूकदर्शक बनी रही. भाजपा के इन गुंडों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए.'

गुवाहाटी से एक वीडियो संदेश में कांग्रेस के त्रिपुरा प्रभारी अजय कुमार ने भी आरोप लगाया कि अगरतला में कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस भवन पुलिस थाने के ठीक बगल में है. इसके बावजूद भाजपा के गुंडों ने चाकुओं से हमला किया और पथराव किया. आप अंदाज लगा सकते हैं कि त्रिपुरा में किस तरह की कानून-व्यवस्था है.'

राजनीतिक विरोधियों पर हमला

कुमार ने कहा, 'देश के लोगों को देखना चाहिए कि त्रिपुरा में भाजपा द्वारा राजनीतिक विरोधियों पर कैसे हमला किया जा रहा है. वहां की भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह इस पर चुप हैं.' कांग्रेस के मीडिया प्रभारी आशीष कुमार साहा ने कहा कि अगरतला उपचुनाव जीतने वाले उम्मीदवार सुदीप रॉय बर्मन के साथ पार्टी के उत्साही समर्थक मतगणना हॉल से अपराह्न करीब एक बजे कांग्रेस भवन लौट आए थे.

उन्होंने कहा, 'जब वे दोपहर के भोजन की तैयारी कर रहे थे, तभी भाजपा समर्थकों के एक समूह ने कांग्रेस भवन पर हमला बोल दिया. त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को सिर पर ईंट मारी गई, जबकि रोमी मिया नामक कांग्रेस कार्यकर्ता को भाजपा समर्थकों ने चाकू मार दिया.'

ये भी पढ़ें:

Azamgarh By Election जीतने वाले निरहुआ की ज़िंदगी रही है मुश्किलों भरी, कभी झुग्गी में रहे फिर बने थे भोजपुरी सुपरस्टार

PM Modi on Bypoll Results: यूपी से लेकर आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा तक, बीजेपी की फतह पर जानिए क्या बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget