एक्सप्लोरर

'ये तो हद है, जाइए सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट चेक कीजिए', वकील पर क्यों भड़क गए सीजेआई चंद्रचूड़?

सीजेआई चंद्रचूड़ ने वकील को टोका और कहा कि ये तो हद है कि आप सुप्रीम कोर्ट के जज का नाम नहीं जानते. उन्होंने वकील से कोर्ट की वेबसाइट चेक करने को कहा.

देश के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने मंगलवार (22 अक्टूबर, 2024) को जज का नाम गलत बोलने पर एक वकील की क्लास लगा दी. उन्होंने वकील को सख्त लहजे में कहा कि आपको सुप्रीम कोर्ट के जजों का नाम नहीं पता है, जाइए पहले वेबसाइट पर जाकर सभी जजों के नाम चेक कीजिए. एक वकील ने सुनवाई के दौरान दलील देते वक्त सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस ऋषिकेश रॉय को जस्टिस ऋषिकेश मुखर्जी कहकर संबोधित किया तो यह सुनते ही सीजेआई चंद्रचूड़ भड़क गए और भरी कोर्ट में वकील को फटकार लगा दी.

वकील ने सुप्रीम कोर्ट के जज के नाम को फिल्ममेकर ऋषिकेश मुखर्जी के साथ मिक्स कर दिया था. सुनवाई के दौरान वकील किसी केस की पुरानी हियरिंग की बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि ये केस सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस ऋषिकेश मुखर्जी सुन रहे थे. सीजेआई चंद्रचूड़ ने वकील को वहीं टोका और कहा, 'ऋषिकेश मुखर्जी या जस्टिस ऋषिकेश रॉय? अगर आप रॉय को मुखर्जी कर देंगे तो फिर... आपको पता होना चाहिए. ये तो हद है. प्लीज जाइए और वेबसाइट पर चेक कीजिए.'

जस्टिस ऋषिकेश रॉय ने सितंबर, 2019 में सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर शपथ ली थी. इससे पहले वह केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और गुवाहाटी हाईकोर्ट में जज रह चुके हैं. जज बनने से पहले वह एक सीनियर वकील के तौर पर काम क चुके हैं. सुप्रीम कोर्ट में वकील ने उनके नाम को फिल्ममेकर ऋषिकेश मुखर्जी के साथ कंफ्यूज कर दिया.

सीजेआई चंद्रचूड़ इससे पहले भी कई बार हियरिंग के दौरान वकील को फटकार लगाते हुए नजर आए हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक याचिकाकर्ता की इसलिए क्लास लगाई थी क्योंकि वह सुनवाई के दौरान Yeah शब्द का इस्तेमाल कर रहे थे. सीजेआई ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि कॉफी शॉप में बैठे हो क्या. Yeah नहीं Yes बोलिए.

यह भी पढ़ें:-
'अभी मत बोलिए बैठ जाइए', सुनते ही चढ़ा कल्याण बनर्जी का पारा और JPC चेयरमैन पर भी फेंक दी बोतल, जानिए वक्फ बिल की बैठक में क्या-क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget