एक्सप्लोरर

कानून बनाने में आ जाती है प्रभावशाली समूहों की नैतिकता, न्यायपालिका पर है लोगों का भरोसा: CJI चंद्रचूड़

मुंबई के अशोक देसाई मेमोरियल में जस्टिस चंद्रचूड़ 'कानून और नैतिकता: सीमाएं और पहुंच' विषय पर बोल रहे थे. सीजेआई ने कहा कि संविधान बनने के बाद भी कानून प्रमुख समुदाय की नैतिकता को लागू करता रहा है.

Judiciary System: भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ (CJI DY Chandrachud) ने शनिवार को जोर देकर कहा कि समाज व स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए लोगों का भरोसा न्यायपालिका पर है. मुंबई के अशोक देसाई मेमोरियल लेक्चर देते हुए सीजेआइ ने 'पर्याप्त नैतिकता' को पुरुषों, उच्च जातियों और सक्षम व्यक्तियों की नैतिकता के रूप में परिभाषित किया. देसाई पूर्व अटॉर्नी जनरल और वरिष्ठ वकील थे, जिनका 2020 में निधन हो गया था.

अशोक देसाई मेमोरियल में जस्टिस चंद्रचूड़ 'कानून और नैतिकता: सीमाएं और पहुंच' विषय पर बोल रहे थे. इस दौरान सीजेआई ने कहा, "संविधान बनने के बाद भी कानून प्रमुख समुदाय की नैतिकता को लागू करता रहा है. लोकतंत्र की हमारी संसदीय प्रणाली में बहुमत के वोट से कानून पारित किए जाते हैं. इसलिए सार्वजनिक नैतिकता के आसपास की बातें अक्सर बहुमत द्वारा बनाए गए कानून में अपना रास्ता बना लेते हैं. प्रभावशाली समूहों की नैतिकता कानून बनाने में आ जाती है."

कई राज्य धर्म परिवर्तन के खिलाफ कड़े कानून लेकर आए

CJI डीवाई चंद्रचूड़ का यह बयान ऐसे समय में आया हैं, जब उत्तर प्रदेश और कर्नाटक सहित कई राज्य विवाह के लिए धर्म परिवर्तन के खिलाफ कड़े कानून लेकर आए हैं. इन कानूनों को अक्सर 'लव जिहाद' कानून के रूप में जाना जाता है. राज्यों द्वारा लाए गए इन कानूनों की कई समूहों और विशेषज्ञों द्वारा आलोचना की गई है. साथ ही बहुसंख्यकवाद और धार्मिक पूर्वाग्रह से निकलने वाली राजनीति के परिणाम होने के आधार पर संवैधानिक अदालतों के समक्ष भी इन क्षेत्रीय कानूनों को चुनौती दी गई है.

न्यायपालिका की भूमिका के बारे में भी CJI ने रखी अपनी बात

शनिवार (17 दिसंबर) को मुंबई के इसी कार्यक्रम में सीजेआई ने कहा, "नैतिकता की रक्षा की आड़ में राज्य ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को रोकने के लिए कानून की दमनकारी शक्ति का उपयोग करने की कोशिश की है, जो संवैधानिक रूप से गारंटीकृत अधिकार हैं. इस प्रकार कानूनों में हम पाते हैं कि नैतिकता ने हमेशा प्रभावित किया है. कानून की व्याख्या कैसे की जाती है और इसे कैसे लागू किया जाता है." इसी कार्यक्रम में सीजेआई ने सभी उल्लंघनों के खिलाफ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा में न्यायपालिका की भूमिका के बारे में भी अपनी बात रखी.

बता दें कि कोलेजियम सिस्टम को लेकर भारत के मुख्य न्यायधीश डीवाई चंद्रचूड़ और कानून मंत्रि किरेन रिजिजू के बीच तीखी बहस छिड़ी हुई है. सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति को लेकर दोनों ही आमने-सामने हैं. पिछले कई दिनों से न्यायपालिका में पारदर्शिका को लेकर बयानबाजी तेज है. 

यह भी पढ़ें: आचार संहिता उल्लंघन के दो मुकदमों में राज्यमंत्री संजय गंगवार को सजा, अदालत में ही हिरासत में लिया गया, फिर हुआ ये...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget