एक्सप्लोरर

25 मई से शुरू होने वाली उड़ानों के लिए सरकार ने किराए की अधिकतम सीमा तय की-हरदीप सिंह पुरी

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि उड़ानों को शुरू करने के बाद मेट्रो टू मेट्रो शहरों के लिए अलग नियम होंगे और नॉन मेट्रो शहरों के लिए अलग नियम होंगे.

नई दिल्लीः 25 मई से देश में घरेलू हवाई उड़ानों को शुरू किया जा रहा हैं. केंद्रीय नागरिक उड्ड्यन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज इसी सिलसिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इससे जुड़ी अहम जानकारियां साझा की हैं. बता दें कि कल उन्होंने इस बात का एलान किया था कि 25 मई यानी आगामी सोमवार से देश में डॉमेस्टिक फ्लाइट्स का संचाल क्रमिक तरीके से शुरू किया जाएगा. इसके लिए एयपोर्ट्स और एयरलाइंस कंपनियों को तैयारी करने के लिए सूचित किया जा रहा है.

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि घरेलू उड़ानों को चलाने के लिए अधिकतम और न्यूनतम किराए की सीमा तय की गई है जिसका सभी एयरलाइंस को पालन करना होगा. उदाहरण के लिए दिल्ली और मुंबई के बीच 90 से 120 मिनट की उड़ान का कम से कम किराया 3500 रुपये होगा और अधिकतम किराया 10,000 रुपये होगा. ये नियम फिलहाल 3 महीने के लिए होगा जो 24 अगस्त की आधी रात तक लागू रहेगा.

आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि विदेश में बसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए शुरू किए गए वंदे भारत मिशन के तहत अब तक करीब 20 हजार से ज्यादा लोगों को वापस स्वदेश लाया जा चुका है. आगे चलकर और भी नागरिकों को भारत वापस लाया जाएगा. हमने अपने नागरिकों को ले जाने के लिए आउटगोइंग एयरक्राफ्ट का उपयोग किया है. उन लोगों को वापस लाने के लिए प्रयास किए गए जो नौकरी और दूसरी व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं के कारण यात्रा करने के लिए विदेश आते-जाते रहते हैं.

हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि 25 मई से जो उड़ानें शुरू की जा रही हैं उनमें यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रोटेक्टिव गियर, फेस मास्क पहनना जरूरी होगा और सैनिटाइजर की बोतल साथ रखना अनिवार्य होगा. एयरलाइंस उड़ानों के दौरान खाना नहीं परोसेंगी. पानी की बोतल गैलरी एरिया और सीटों पर मुहैया कराई जाएंगी.

हरदीप सिंह पुरी ने ये भी कहा कि घरेलू उड़ानों को दोबारा शुरू करने के हमारे अनुभव के आधार पर, हमें कुछ प्रक्रियाओं में तब्दीली करनी पड़ सकती है, उसके बाद ही हम अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बारे में सोचेंगे.

नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि मेट्रो टू मेट्रो शहरों में अलग नियम होंगे और मेट्रो टू नॉन मेट्रो शहरों के लिए अलग नियम होंगे. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे शहर मेट्रो शहरों में शामिल हैं. शुरुआत में एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट का एक तिहाई हिस्सा ही शुरू होगा.

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश के सभी हवाई रूट्स को 7 रूट्स में वर्गीकृत किया गया है. इसके तहत पहला रूट 40 मिनट से कम का होगा. दूसरा रूट 40 से 60 मिनट के बीच का होगा. तीसरा रूट 60-90 मिनट का होगा. चौथा रूट 90-120 मिनट का होगा. पांचवा रूट 120-150 मिनट का होगा और छठा रूट 150-180 मिनट का होगा. वहीं सातवां रूट 180-210 मिनट का होगा. देश के सभी रूट इन्हीं 7 रूटों के अंतर्गत माने जाएंगे. हरदीप सिंह पुरी ने ये भी जानकारी दी कि 25 मार्च के बाद से हवाई उड़ान के तहत 5 लाख किलोमीटर का सफर हुआ और इस अवधि में कोरोना वायरस से जुड़ी राहत सामग्री को देश के कई राज्यों तक पहुंचाया गया. कुछ बाहरी देशों से भी मेडिकल राहत सामग्री को भारत लाया गया है और भारत से अन्य देशों को भेजा गया है. ये भी पढ़ें फ्लाइट में यात्रा करने वालों के लिए नए नियमः सिर्फ एक चेक-इन बैग ले जा सकेंगे, उड़ान में खाना नहीं मिलेगा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget