एक्सप्लोरर

मॉडर्ना को वैक्सीन के लिये एक अरब डालर अग्रिम देने को तैयार है सिप्ला, सरकारी रियायत का इंतजार

कंपनी ने देश में टीके की उपलब्धता बढ़ाने के लिये सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना भी की है ताकि कोरोना वायरस के खिलाफ प्रभावी सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके.

नई दिल्लीः मॉडर्ना के कोविड- 19 से बचाव के एक खुराक वाले टीके को जल्द से जल्द भारत लाने के लिये सिप्ला ने सोमवार को सरकार से कुछ रियायतें देने का आग्रह करते हुये कहा है कि वह अमेरिका की इस कंपनी को एक अरब डालर अग्रिम राशि देने की तैयारी में है. सिप्ला ने सरकार से मॉडर्ना को किसी नुकसान की स्थिति में सुरक्षा देने, मूल्य सीमा तय करने से छूट देने के साथ साथ भारत में परीक्षण की शर्त और मूल सीमा शुल्क में रियायत देने का आग्रह किया है.

सिप्ला ने कहा है कि कोविड- 19 के टीके को लेकर उसकी मॉडर्ना के साथ बातचीत पूरी होने के करीब है और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये उन्हें सरकार के समर्थन और भागीदारी की आवश्यकता है.

इस समूचे घटनाक्रम से जुड़े सूत्र ने बताया कि सिप्ला ने सरकार से चार बिंदुओं पर सहमति की पुष्टि करने को कहा है. पहला बिंदु है मूल्य को लेकर कोई रोकटोक नहीं होगी. दूसरा नुकसान होने पर सुरक्षा दी जायेगी. टीके के भारत में परीक्षण से छूट और चौथा मूल सीमा शुल्क से छूट दी जायेगी.

सिप्ला ने कहा है कि सरकार की ओर से इन बिंदुओं पर सहमति मिल जाने के साथ ही वह मॉडर्ना के साथ एक अरब डालर (7,250 करोड़ रुपये से अधिक) का अग्रिम देने का करार कर लेगी.

हाल ही में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद सिप्ला ने 29 मई को सरकार से यह आग्रह किया है. हाल में उच्चस्तरीय बैठक में मॉडर्ना के एक खुराक वाले टीके को देश में जारी करने को लेकर विचार विमर्श किया गया था. इसके लिये कहा गया था मॉडेर्ना सिप्ला और अन्य भारतीय कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है.

EPFO ने कोरोना काल में खाताधारकों को दी बड़ी राहत, अब उठा पाएंगे कोविड-19 एडवांस का लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के चलते, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित
LIVE: विपक्ष के हंगामे के चलते, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित
मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
'मैं तुम्हारा बॉस हूं...' तरुण तेजपाल के वो शब्द जो कोर्ट में बने बड़ा सबूत
'मैं तुम्हारा बॉस हूं...' तरुण तेजपाल के वो शब्द जो कोर्ट में बने बड़ा सबूत

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget