एक्सप्लोरर

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति पर कांग्रेस बनाम बीजेपी, अधीर रंजन चौधरी ने कहा- 'मुझे अंधेरे में रखकर हुआ अपॉइंटमेंट'

Congress BJP on CIC: केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) प्रमुख के तौर पर हीरालाल सामरिया की नियुक्ति की गई है. उनकी नियुक्ति विवादों की वजह बन गई है.

Information Commissioner Appointment: सूचना आयुत हीरालाल सामरिया की केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) प्रमुख के तौर पर नियुक्ति को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच विवाद पैदा हो गया है. लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने इसके खिलाफ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्ठी लिखकर शिकायत की है. उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्हें अंधेरे में रखा गया. कांग्रेस ने संवैधानिक प्रक्रियाओं का उल्लंघन किए जाने की बात की है.

मुख्य सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया के चयन को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा. इसमें उन्होंने कहा, 'लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता के तौर पर चयन समिति का सदस्य होने के सीआईसी/आईसी के चयन को लेकर मुझे अंधेरे में रखा गया.' उन्होंने ये भी कहा कि सीआईसी के चयन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर 3 नवंबर को बैठक भी की गई, मगर इस बारे में भी मुझे कोई जानकारी नहीं दी गई. 

संवैधानिक परंपराओं का हो रहा उल्लंघन

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने सीआईसी की नियुक्ति को संवैधानिक परंपराओं का उल्लंघन बताया. उन्होंने कहा, 'संवैधानिक परंपराएं, नियम और कायदे का उल्लंघन किया जा रहा है. जब मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति की गई तो विपक्षी दल के नेता या सदन में सबसे बड़े दल के नेता या राज्यसभा में विपक्ष के नेता को बुलाया जाना चाहिए था.' उन्होंने कहा, 'आचार संहिता लागू है, ऐसे में मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति असंवैधानिक और नियम और कायदे का उल्लंघन है.'

पहली बार दलित समुदाय का शख्स बना सूचना आयुक्त

दरअसल, राष्ट्रपति मुर्मू ने सोमवार (6 नवंबर) को सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया को केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के प्रमुख के तौर पर शपथ दिलवाई. तीन अक्टूबर को वाई.के. सिन्हा के कार्यकाल की समाप्ति के बाद से ही ये पद खाली था. सीआईसी आरटीआई (सूचना का अधिकार कानून) मामलों के सर्वोच्च अपीलीय प्राधिकरण है. सामरिया दलित समुदाय से आने वाले पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें मुख्य सूचना आयुक्त के तौर पर नियुक्त किया गया है. 

यह भी पढ़ें: कौन हैं हीरालाल सामरिया जिन्होंने ली है मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'युवाओं ने भारत को स्टार्टअप का हब बनाया', मैसूर में बोले पीएम मोदी
'युवाओं ने भारत को स्टार्टअप का हब बनाया', मैसूर में बोले पीएम मोदी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget