एक्सप्लोरर

Chitra Ramakrishna Arrested: स्टॉक मार्केट धोखाधड़ी मामले में NSE की पूर्व एमडी चित्रा रामकृष्ण को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

कथित स्टॉक मार्केट धोखाधड़ी मामले में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व एमडी चित्रा रामकृष्ण को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है.  

कथित स्टॉक मार्केट धोखाधड़ी मामले में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व एमडी चित्रा रामकृष्ण को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले शनिवार को चित्रा रामकृष्ण से केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) के वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक ने पूछताछ की थी. उन्होंने कहा था कि सीबीआई जिस 'को-लोकेशन' मामले की जांच कर रही है उसमें पूछताछ में रामकृष्ण 'गोलमोल' जवाब दे रही थीं. 

अधिकारियों ने बताया था कि सीबीआई ने चित्रा से तीन दिन पूछताछ की लेकिन इस दौरान उन्होंने कथित रूप से सवालों का उचित जवाब नहीं दिया. सीबीआई की एक विशेष अदालत के सामने रामकृष्ण की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान एजेंसी ने अदालत को बताया कि वास्तविक तथ्यों का पता लगाने के लिए सीएफएसएल, सीबीआई, नई दिल्ली के एक वरिष्ठ फॉरेंसिक मनोवैज्ञानिक की सेवाएं भी ली गईं.

एजेंसी ने अदालत को बताया, 'सीएफएसएल, सीबीआई, नई दिल्ली के वरिष्ठ फॉरेंसिक मनोवैज्ञानिक ने पाया कि आवेदक अपने जवाबों में टालमटोल कर रही हैं. वह हमेशा अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों को मामलों के बारे में जानकारी होने का हवाला देतीं रहीं.' सीबीआई ने चित्राा के कार्यों में एक रहस्यमय 'योगी' के मार्गदर्शन से संबंधित भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की एक रिपोर्ट में 'नए तथ्यों' के सामने आने के बाद 'को-लोकेशन' मामले में अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए 25 फरवरी को एनएसई समूह के पूर्व संचालन अधिकारी (जीओओ) आनंद सुब्रमण्यम को गिरफ्तार किया था.

गिरफ्तारी से बचने के लिए रामकृष्ण ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की, जिसे शनिवार को विशेष अदालत ने खारिज कर दिया था. सुब्रमण्यम को फॉरेंसिक ऑडिट में कथित 'योगी' बताया गया था, लेकिन सेबी ने अपनी अंतिम रिपोर्ट में दावे को खारिज कर दिया था. रामकृष्ण ने 2013 में एनएसई के पूर्व सीईओ रवि नारायण की जगह ली थी. उन्होंने सुब्रमण्यम को अपना सलाहकार नियुक्त किया था, जिन्हें बाद में 4.21 करोड़ रुपये प्रति वर्ष के मोटे वेतन पर जीओओ के रूप में पदोन्नत किया गया था.

इसे भी पढ़ेंः
Ukraine Russia War: यूक्रेन के खिलाफ कब जंग रोकेगा रूस? तुर्की के राष्ट्रपति के सामने पुतिन ने किया खुलासा 

Ukraine Russia War: पीएम मोदी ने कहा- भारत अपने नागरिकों को युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाल रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच सरकार-CJP के बीच कहां बनी सहमति, किन मुद्दों पर बातें अटकी, जानें पूरी डिटेल्स
प्रदर्शन के बीच सरकार-CJP के बीच कहां बनी सहमति, किन मुद्दों पर बातें अटकी, जानें पूरी डिटेल्स
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘जीवन की सबसे भयावह आपदा', बाढ़ देख भावुक हुए AIUDF चीफ अजमल, केन्द्र से मांगा 10000 करोड़ का स्पेशल पैकेज
‘जीवन की सबसे भयावह आपदा', बाढ़ देख भावुक हुए AIUDF चीफ अजमल, मांगा 10000 करोड़ का स्पेशल पैकेज
किन समझौते पर सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन की भूख हड़ताल, जल्द करेंगे अपना वीडियो जारी
किन समझौते पर सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन की भूख हड़ताल, जल्द करेंगे अपना वीडियो जारी

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget