एक्सप्लोरर

Ukraine Russia War: पीएम मोदी ने कहा- भारत अपने नागरिकों को युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाल रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पुणे महानगरपालिका परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया. यह प्रतिमा 1,850 किलोग्राम ‘गनमेटल’ से बनी है और इसकी लंबाई लगभग 9.5 फुट है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र में पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया. उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी मेट्रो रेल में सवार हुए. इस दौरान उन्होंने मेट्रो में बैठे बच्चों से बातचीत की. पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो में गरवारे कॉलेज मेट्रो स्टेशन से आनंद नगर मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की. 

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत का बढ़ता प्रभाव ही है जिसकी वजह से हम यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीयों को स्वदेश लाने में कामयाब हो पाए हैं जबकि कई बड़े देश अपने नागरिकों को वहां से निकालने में मुश्किलों से जूझ रहे हैं.

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पुणे महानगरपालिका परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का रविवार को अनावरण किया. इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि यह प्रतिमा 1,850 किलोग्राम ‘गनमेटल’ से बनी है और इसकी लंबाई लगभग 9.5 फुट है.

पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल ने यहां महानगरपालिका मुख्यालय में मोदी का अभिवादन किया और उन्हें विशेष रूप से तैयार की गई महाराष्ट्र की पारंपरिक टोपी ‘फेटा’ भेंट की. मोदी ने नगर निकाय मुख्यालय में समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की.

मेट्रो का उद्घाटन करने आये थे पीएम

इससे पहले, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, राज्य के कैबिनेट मंत्री एवं शिवसेना के वरिष्ठ नेता सुभाष देसाई, विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने यहां लोहेगांव अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत किया.

मोदी ने पुणे दौरे के दौरान कुल 32.2 किलोमीटर लंबी मेट्रो रेल परियोजना के 12 किलोमीटर के हिस्से का गरवारे मेट्रो स्टेशन पर उद्घाटन किया और इस स्टेशन से आनंदनगर स्टेशन तक मेट्रो की यात्रा की. पुणे मेट्रो परियोजना की कुल लागत 11,400 करोड़ रुपये से अधिक है. प्रधानमंत्री ने 24 दिसंबर, 2016 को इस परियोजना की आधारशिला रखी थी.

Russia-Ukraine की जंग के बीच चीन से अपनी हिफाजत करने के लिए कैसी है भारत की तैयारी, जानिए

CISF Raising Day 2022: अमित शाह बोले- कोविड काल में CISF ने किया शानदार काम, अब 'ऑपरेशन गंगा' में भी दिखा रहे दम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget