एक्सप्लोरर

एलजेपी में जल्द होगा बड़ा बदलाव, चिराग पासवान बनाए जाएंगे पार्टी अध्यक्ष

28 नवंबर पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में एलजेपी एक बड़ी रैली का आयोजन करेगी. इस रैली में पार्टी के नए अध्यक्ष के तौर पर चिराग पासवान को पेश किया जाएगा.

नई दिल्ली: बिहार और देश की राजनीति के लिए एक अहम ख़बर है. लोक जनशक्ति पार्टी में जल्द ही एक बड़ा परिवर्तन हो सकता है. एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान पार्टी की कमान संभाल सकते हैं. फिलहाल चिराग को पार्टी की बिहार इकाई का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है.

नवंबर में होगी ताजपोशी

1969 में पहली बार विधायक बने रामविलास पासवान 50 सालों की चुनावी राजनीति की यात्रा के बाद अब अपनी विरासत अपने पुत्र को सौंपने जा रहे हैं. वैसे इस बात के कयास तो काफी दिनों से लगाए जा रहे थे क्योंकि पिछले कुछ सालों में पार्टी के भीतर चिराग पासवान का कद लगातार बढ़ता ही गया है. एबीपी न्यूज़ को मिली पुख्ता जानकारी के मुताबिक़ नवंबर में चिराग पासवान को पार्टी अध्यक्ष की कमान सौंपने की तैयारी चल रही है. पार्टी अध्यक्ष रामविलास पासवान ने भी इस बात का संकेत देते हुए कहा, "मेरा हमेशा से कहना रहा है कि पार्टी को बढ़ना है और अगली पीढ़ी को कमान सौंपनी है." सूत्रों के मुताबिक़ पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चिराग पासवान को अध्यक्ष बनाए जाने पर मुहर लग जाएगी. नवंबर के पहले हफ़्ते में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाए जाने की संभावना है.

28 नवंबर को गांधी मैदान में होगी बड़ी रैली

पार्टी अध्यक्ष के तौर पर चिराग पासवान की ताजपोशी ग्रैंड तरीके से करने की तैयारी हो रही है. 28 नवंबर को पार्टी का स्थापना दिवस है. उस दिन पटना के गांधी मैदान में पार्टी एक बड़ी रैली आयोजित करेगी. रैली में पार्टी के नए अध्यक्ष के तौर पर चिराग पासवान को पार्टी समर्थकों के सामने पेश किया जाएगा. हालांकि चिराग पासवान अभी अपने अध्यक्ष बनने की बात पर कुछ नहीं कहना चाहते हैं. चिराग ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "फिलहाल मेरा फोकस केवल बिहार है जहां एक लोमसभा और कुछ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है.''

चिराग पासवान का लगातार बढ़ा है कद

चिराग पासवान ने एलजेपी की राजनीति में तब प्रवेश किया था जब पार्टी की हालत ठीक नहीं थी. 2009 के लोकसभा चुनाव और 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी का सूपड़ा साफ़ हो गया था. इसी के बाद चिराग पासवान को सीधे पार्टी के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था. पार्टी की किस्मत तब पलटी जब 2014 में पार्टी ने दोबारा एनडीए में आने का फैसला किया. पार्टी के इस फ़ैसले में चिराग पासवान की भूमिका सबसे बड़ी मानी जाती रही है. रामविलास पासवान के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद हाल ही में चिराग पासवान को लोकसभा में पार्टी का नेता बनाया गया है. चिराग पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं .

पार्टी पर लगता रहा है परिवारवाद का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना 28 नवम्बर 2000 को की गई थी. तबसे लेकर अबतक रामविलास पासवान ही पार्टी के अध्यक्ष हैं. चिराग पासवान के अलावा रामविलास पासवान के भाई पशुपति पारस पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष हैं जबकि एक और भाई रामचन्द्र पासवान पार्टी के एक प्रमुख संगठन दलित सेना के अध्यक्ष थे. रामचन्द्र पासवान का हाल ही में निधन हो गया. रामचन्द्र पासवान के पुत्र प्रिंस राज युवा एलजेपी के अध्यक्ष हैं. रामचन्द्र पासवान के निधन से खाली हुई समस्तीपुर लोकसभा सीट के लिए होनेवाले उपचुनाव में प्रिंस राज को ही टिकट मिलने की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget