एक्सप्लोरर

'इसे अहंकार कहें या गुंडागर्दी', संसद में हुई धक्का-मुक्की पर भड़के चिराग पासवान, जानें क्या कुछ कहा

Parliament Winter Session: संसद में हुई धक्का-मुक्की में बीजेपी के दो सांसद घायल हुए हैं. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस घटना को संसद की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया.

Parliament Winter Session 2024: संसद परिसर में धक्का-मुक्की को लेकर राजनीति गरमा गई है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए इसे लोकतंत्र और संसद की गरिमा के लिए "शर्मनाक दिन" करार दिया. उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भाजपा सांसदों के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया.

चिराग पासवान ने कहा, "मेरा मानना ​​है कि आज लोकतंत्र और संसद की गरिमा के लिए शर्मनाक दिन था. जिस तरह से एलओपी (लोकसभा - राहुल गांधी) ने (बीजेपी) सांसदों को धक्का दिया. इसे अहंकार कहें या गुंडागर्दी, एक वरिष्ठ सांसद वहां थे, उन्हें धक्का दिया गया, दो सांसद अस्पताल में हैं, राज्यसभा सांसद (एस फागनोन) कोन्याक जी को भी धक्का दिया गया, इस तरह का व्यवहार सिर्फ आपके अहंकार को दर्शाता है, यह बिल्कुल ठीक नहीं है."

संसद परिसर में धक्का-मुक्की 
18 दिसंबर को बाबा साहेब अंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस और विपक्षी दलों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया. वहीं, भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने मुख्य विपक्षी दल पर संविधान निर्माता के अपमान का आरोप लगाते हुए विरोध जताया. इसी दौरान संसद परिसर में धक्का-मुक्की हुई, जिसमें भाजपा के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को चोट लगी, दोनों सांसदों को अस्पताल में भर्ती कर कराया गया. 

बीजेपी का आरोप
बीजेपी ने आरोप लगाया है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उनके दो सांसदों प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को धक्का दिया है. बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया. एक वीडियो में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कह रहे हैं, गुंडागर्दी करते हो. बुढ़े को गिरा दिया धक्का देकर. इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी उस जगह से गुजर रहे थे.

ये भी पढ़ें : अलर्ट रहें अभी नहीं मिलने वाली है शीत लहर से राहत, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में ठंड जमा देगा शरीर! जानें आज और कल के मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget