एक्सप्लोरर

बड़ी खबर: लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के करीब दिखे चीनी हेलीकॉप्टर, जवाबी कार्रवाई में IAF ने की फाइटर-जेट्स की पेट्रोलिंग

वायुसेना ने अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है. 5 मई को लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी.

नई दिल्ली: भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई भिड़त के बीच जानकारी मिल रही है कि चीन के हेलीकॉप्टर वास्तविक निंयत्रण रेखा के बेहद करीब देखे गए हैं. इसके बाद से भारतीय वायुसेना ने भी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुयल कंट्रोल (एलएसी) के करीब अपने फाइटर जेट्स की पेट्रोलिंग की है. वायुसेना ने अभी तक आधिकारिक तौर से एयर-पेट्रोलिंग पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 5 मई की रात को लद्दाख की पेंगोंग-शो लेक के करीब विवादित फिंगर-एरिया में भारतीय सैनिकों से झड़प के बाद एलएसी के करीब चीनी हेलीकॉप्टर्स को देखा गया था. जानकारी के मुताबिक, चीनी हेलीकॉप्टर्स को वास्तविक नियंत्रण रेखा के करीब उड़ता देखकर वायुसेना ने भी अपने सुखोई फाइटर जेट्स की एयर-पेट्रोलिंग एलएसी के करीब की. हालांकि ये साफ नहीं है कि चीनी हेलीकॉप्टर और भारतीय फाइटर जेट्स एलएसी के कितने करीब उड़ान भरी.

सूत्रों के मुताबिक, वायुसेना के फाइटर जेट्स लद्दाख में एयर-पेट्रोलिंग पहले से करते आए हैं. लेकिन माना जा रहा है कि ये पहली बार है कि वायुसेना ने चीनी हेली़कॉप्टर्स के खिलाफ फाइटर जेट्स का इस्तेमाल किया है. क्योंकि 1962 की जंग में भी भारत ने चीन के खिलाफ एयर फोर्स का इस्तेमाल नहीं किया था.

प्रोटोकॉल के मुताबिक, किसी भी देश के हेलीकॉप्टर बॉर्डर के चार किलोमीटर के दायरे में उड़ान नहीं भर सकते हैं. अगर किसी कारणवश उड़ान भरनी होती है तो दूसरे देश को इस बारे में पहले से सूचना देनी होती है. लड़ाकू विमानों के लिए ये नियम 10 किलोमीटर का है.

भारतीय वायुसेना की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. लेकिन सूत्रों ने कहा कि भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट्स लद्दाख में पहले भी एयर-पेट्रोलिंग करते आए हैं. यहां तक की सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी इस तरह की एयर-पेट्रोलिंग की जाती है.  लेकिन हाल ही में फिंगर-एरिया में दोनों देशों के सैनिकों के बीच एक बड़ी झड़प हुई थी. सीमा विवाद को लेकर हुए झगड़े में दोनों देशों के कई सैनिक घायल हो गए थे. हालांकि, स्थानीय कमांर्ड्स के दखल के बाद मामला सुलझ गया था लेकिन दोनों देश की सेनाएं इस क्षेत्र में अपने डेप्लोयमेंट (सैनिकों की तादाद) बढ़ा रही हैं. ऐसे में हेलीकॉप्टर और लड़ाकू विमानों की पेट्रोलिंग काफी अहम हो जाती है.

लद्दाख में भारतीय वायुसेना के दो एयर-बेस हैं—लेह और थेयोस में. लेकिन दोनों जगहों पर फाइटर जेट की स्कॉवड्रन नहीं है. यहां पर भारतीय वायुसेना के दूसरे (श्रीनगर, पंजाब और हरियाणा) एयर-बेस से लड़ाकू विमानों को डिटेचमेंट के तौर पर तैनात किया जाता है.

बता दें कि फिंगर एरिया दरअसल आठ पहाड़ियों का एक समूह है जो दूर से हाथ की उंगलियों की तरह दिखाई पड़ती हैं. इसमें फिंगर नंबर वन से फॉर (एक से चार तक) पहाड़ियां भारत के अधिकार क्षेत्र में हैं, जबकि पांच से आंठ तक चीन के कब्जे में हैं. लेकिन चीन के सैनिक पांचवें नंबर की पहाड़ी को पार कर चार नंबर पहाडी में घुसने की फिराक में रहते हैं. इसी को लेकर दोनो देशों के सैनिकों के बीच भिड़ंत हो जाती है. 5 मई की रात से पहले भी वर्ष 2017 में दोनों देशों के सैनिक इस इलाके में भिड़ गए थे. उस दौरान दोनों सैनिकों के मारपीट और पत्थरबाजी का वीडियो वायरल भी हुआ था.

लेकिन चिंता की बात ये है कि पिछले एक हफ्ते में 3488 किलोमीटर लंबी एलएसी पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच ये दूसरी बड़ी भिंड़त थी. बीते शनिवार को उत्तरी सिक्किम के नाकूला सेक्टर में भी दोनो देशों के सैनिकों के बीच हुए सीमा विवाद में करीब एक दर्जन सैनिक (मामूली रूप से) घायल हो गए थे.

कोरोना की वैक्सीन पर ब्रिटिश पीएम का ब्यान- ये दवा आएगी, इसकी कोई गारंटी नहीं

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget