एक्सप्लोरर

कोरोना की वैक्सीन पर ब्रिटिश पीएम का ब्यान- ये दवा आएगी, इसकी कोई गारंटी नहीं

कोरोना की वैक्सीन का दुनियाभर की सरकारों को इंताजार है. ब्रिटिश पीएम ने कहा है कि वैक्सीन तैयार करने को लेकर हो रही अंतर्राष्ट्रीय गतिविधियों में ब्रिटेन सबसे आगे है. लेकिन उन्होंने ये भी कहा है कि वैक्सीन के आने की कोई गारंटी नहीं है.

लंदन: कोरोना की वैक्सीन पर दुनिया के सभी देश अलग-अलग दावे कर रहे हैं. अब ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण की वैक्सीन तैयार होकर आएगी, इस बात की किसी भी तरह की कोई गारंटी नहीं है. न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने प्रधानमंत्री जॉनसन की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के हवाले से इस बात की जानकारी दी, जहां कोरोना वायरस महामारी को लेकर ब्रिटेन द्वारा वैक्सीन की तैयारी पर बात की गई. प्रधानमंत्री बोरिस ने जिक्र कर कहा कि ब्रिटेन एक वैध कोरोना वायरस वैक्सीन की तलाश में जुटा है. उन्होंने मीडिया के सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही वैक्सीन तैयार कर ली जाएगी, लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि ऐसा होगा ही. वैक्सीन तैयार करने में ब्रिटेन सबसे आगे जॉनसन ने कहा, "वैक्सीन की तैयारी कर रहे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में क्या हो रहा है, मैं यहां से कुछ बहुत उत्साहजनक बातें सुन रहा हूं. इसके बाद मैं बस आपको यह बता सकता हूं कि वैक्सीन तैयार करने को लेकर हो रही अंतर्राष्ट्रीय गतिविधियों में ब्रिटेन सबसे आगे है." सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार पैट्रिक वालेंस ने कहा कि कोरोना संक्रमण के लिए एक वैक्सीन विकसित करने की संभावनाएं अधिक हो रही है. हालांकि, उन्होंने भी जॉनसन की टिप्पणी पर सहमति व्यक्त की. ये भी पढ़ें- महामारी के बीच डोनल्ड ट्रंप का नया दावा, कहा- वैक्सीन के बिना ही चला जाएगा कोरोना वायरस अमेरिका में भारत के राजदूत बोले- कोरोना की तीन वैक्सीन पर मिलकर काम कर रहे हैं दोनों देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी

मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे

नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव

तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास

Embed widget