एक्सप्लोरर

चीन ने कहा- हम डब्ल्यूएचओ में आवश्यक और तर्कसंगत सुधार का समर्थन करते हैं

चीन से शुरू होकर कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे विश्व में 4 करोड़ के आंकड़े के पार पहुंच गया है. वहीं चीन के विदेश मंत्रालय का कहना है कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी में सुधार का समर्थन करता है.

बीजिंगः कोरोना वायरस से शुरुआत में निपटने के तरीके और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ संबंधों को लेकर शुरू में आलोचनाओं की जद में आए चीन ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक स्वास्थ्य निकाय में वह ‘आवश्यक और तर्कसंगत’ सुधार का समर्थन करता है ताकि लोक स्वास्थ्य आपातकाल से निपटने की उसकी क्षमता में बढ़ोतरी हो.

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी में सुधार का समर्थन करता है ताकि उसके कामकाज में और बेहतरी आए. इस तरह की खबर है कि यूरोपीय संघ डब्ल्यूएचओ में पारदर्शिता लाने और इसे अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियामक (आईएचआर) बनाने के लिए कुछ कदम उठाने जा रहा है जिसके तहत सदस्य देशों को स्वास्थ्य आपातकाल पर तेजी से सूचना साझा करने को और प्रभावी बनाया जाएगा. इस खबर के बाद चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह बात कही.

झाओ ने कहा, ‘‘चीन डब्ल्यूएचओ में आवश्यक और तर्कसंगत सुधार का समर्थन करता है ताकि लोक स्वास्थ्य आपातकाल से निपटने की इसकी क्षमता में बढ़ोतरी हो और यह वैश्विक लोक स्वास्थ्य प्रशासन में मुख्य भूमिका निभा सके.’’

झाओ से यूरोपीय संघ द्वारा डब्ल्यूएचओ में सुधार की खबरों के बारे में पूछा गया था, जिसमें देशों को डब्ल्यूएचओ के साथ राष्ट्रीय अनुपालन में ज्यादा पारदर्शी बनाया जाएगा जिसके तहत सदस्य देशों को स्वास्थ्य आपातकाल पर ज्यादा तेजी से सूचना साझा करने की जरूरत होगी.

अपने जवाब में झाओ ने कहा, ‘‘संस्थान और नियमों के स्तर पर सुधार के माध्यम से राजनीतिक बाधाओं को खत्म करने का प्रयास किया जा सकता है. विज्ञान एवं पेशेवर विचारों का सम्मान किया जाए और राजनीतिकरण एवं कलंकित करने के काम को रोका जाए.’’

उन्होंने कहा, ‘‘डब्ल्यूएचओ को वैश्विक लोक स्वास्थ्य संकट से निपटने की क्षमता में बढ़ोतरी के लिए पर्याप्त संसाधन मुहैया कराने होंगे और सभी के लिए स्वास्थ्य की अवधारणा को बरकरार रखना होगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘सदस्य देशों के बीच व्यापक विचार-विमर्श के माध्यम से सर्वसम्मति के आधार पर सुधारों को आगे बढ़ाना होगा, न कि किसी देश के स्वार्थी राजनीतिक हितों को पूरा करना होगा.’’

कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए समय पर काम नहीं करने को लेकर डब्ल्यूएचओ को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खास तौर पर उसकी आलोचना करते हुए संगठन को चीन की ‘‘कठपुतली’’ करार दिया था.

संयुक्त राष्ट्र महासभा को 23 सितम्बर को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने डब्ल्यूएचओ पर हमला किया और कहा कि ‘‘वस्तुत: यह चीन द्वारा नियंत्रित होता है.’’ ट्रम्प प्रशासन ने न केवल डब्ल्यूएचओ को धन देना बंद कर दिया बल्कि संयुक्त राष्ट्र को औपचारिक तौर पर सूचित किया कि अमेरिका वैश्विक स्वास्थ्य निकाय से अलग हो रहा है.

इसे भी पढ़ेंः सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर की करोड़ो की ठगी, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने किया गिरफ्तार

भारत के नक़्शे को ग़लत तरीक़े से दिखाने पर ट्विटर को कड़ी फटकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget