एक्सप्लोरर

Exclusive: चीन और पाकिस्तान ने साझा युद्धभ्यास में भारत के राफेल से टक्कर लेने का दम भरा

शाहीन युद्धभ्यास के बाद पाकिस्तानी मीडिया में एक लोगो का प्रचार-प्रसार किया गया. इस लोगो में दिखाया गया है कि आक्रामक मुद्रा में एक ड्रैगन राफेल लड़ाकू विमान के दो टुकड़े कर रहा है.

नई दिल्ली: हाल ही में चीन और पाकिस्तान की वायुसेनाओं के बीच भारतीय सीमा के करीब जो 'शाहीन' एक्सरसाइज हुई थी, क्या वो भारत के राफेल से टक्कर लेने के लिए की गई थी. ये सवाल इसलिए क्योंकि इस एक्सरसाइज के लिए एक खास 'लोगो' (प्रतीक चिंह) तैयार किया गया था. इस लोगो में ड्रैगन को राफेल को दो टुकड़ों में तोड़ते हुए दिखाया गया और लिखा है 'जब ड्रैगन्स मिलते हैं'. लेकिन आपको बता दें कि राफेल से पहले ही भारतीय वायुसेना के पास‌ एक फाइटर जेट है, जिसे 'ड्रैगन स्लेयर' का खिताब मिल चुका है. वो है मिग29 लड़ाकू विमान जो पिछले आठ महीने से पूर्वी लद्दाख में तैनात है और दिन-रात चीन से सटी एयर-स्पेस में दिन-रात कॉम्बेट एयर पैट्रोलिंग करता है.

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पिछले महीने (11-25 दिसम्बर) 'शाहीन' एक्सरसाइज हुई थी. चीन और पाकिस्तान की वायुसेनाओं के बीच होने वाली सालाना एक्यरसाइज का ये नौवां संस्करण था. ये युद्धभ्यास गुजरात से सटी भारतीय सीमा के करीब हुआ था. शाहीन एक्सरसाइज में चीनी वायुसेना (पीएलए-एएफ) की तरफ से जे10 फाइटर जेट्स ने हिस्सा लिया था. पाकिस्तान की तरफ से जेएफ17 लड़ाकू विमान ने शिरकत की थी.

शाहीन युद्धभ्यास के बाद पाकिस्तानी मीडिया में एक लोगो का प्रचार-प्रसार किया गया. इस लोगो में दिखाया गया है कि आक्रामक मुद्रा में एक ड्रैगन राफेल लड़ाकू विमान के दो टुकड़े कर रहा है. ड्रैगन, चीन का राष्ट्रीय चिंह है. इस प्रतीक चिन्ह में ड्रैगन और राफेल के साथ-साथ चीन के 10जे और पाकिस्तान के जेएफ17 फाइटर जेट्स को भी दिखाया गया है. जेएफ 17 भी चीनी फाइटर जेट है, जो पाकिस्तान के लिए बनाए गए हैं. यही वजह है कि इस लोगो में लिखा गया है 'वैन ड्रैगन्स मीट...देयर इज़ फायर एंड ब्लड' यानि जब दो ड्रैगन मिलते हैं, तो आग लग जाती है और खून बहता है. इसका इशारा सीधे तौर से राफेल के लिए है. इस तरह के बैज़ ('लोगो') पायलट्स‌ अपने जे-सूट (फाइटर जेट उड़ाते समय पहनने वाली यूनिफॉर्म) पर भी लगाते हैं.

लेकिन आपको बता दें कि चीन और पाकिस्तान भले ही मिलकर भारतीय वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमानों को टक्कर देने का दम भर रहे हों, लेकिन चीन और पाकिस्तान ये शायद नहीं जानते हैं कि भारतीय वायुसेना में जो मिग-29 फाइटर जेट्स हैं उन्हें पहले से ही 'ड्रैगन स्लेयर' यानि ड्रैगन का मारने वाला का खिताब मिल चुका है.

मिग29 फाइटर जेट्स भारतीय वायुसेना ने 80 के दशक में रूस‌ से लिए थे. मिग29 की दो स्कॉवड्रन तभी से पंजाब के आदमपुर में तैनात रहती हैं- एक स्कॉवड्रन में 18-20 लड़ाकू विमान होते हैं. इन मिग29 की जिम्मेदारी चीन और पाकिस्तान की एयर-स्पेस की सुरक्षा और निगरानी की है. करीब दो साल पहले इन रूसी विमानों को अपग्रेड किया गया था, जिसके बाद से ये बेहद लीथल यानि घातक हो गए हैं.

अपग्रेडेड मिग29 फाइटर जेट्स का डिटेचेमैंट पिछले आठ महीने से पूर्वी लद्दाख के फॉरवर्ड एयरबेस पर तैनात है और दिन रात चीन से सटी एयर स्पेस पर कॉम्बेट एयर पैट्रोलिंग (सीएपी) करते हैं. इन मिग29 की परफॉर्मेंस को देखते हुए ही भारत 21 और मिग29 रूस से खरीदने जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, रूस ने पुराने मेक के 21 मिग-29 फाइटर जेट्स को अपग्रेड करने का भी वादा किया है. इसके अलावा इस सौदे में ही भारतीय वायुसेना की तीन स्कॉवड्रन में तैनात 59 मिग-29 जेट्स को भी अपग्रेड किया जाएगा. हालांकि, इन पुराने मिग-29 का हाल ही में अपग्रेडेशन किया गया था, लेकिन अब इन्हें मल्टीरोल एयरक्राफ्ट्स में तब्दील किया जाएगा. अभी तक मिग-29 लड़ाकू विमानों को एयर-सुपीयेरेटी के लिए माना जाता था. लेकिन मल्टी रोल में तब्दील होने पर अब इन विमानों को ग्राउंड-अटैक के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा.

पिछले आठ महीने से पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर भारत और चीन के बीच तनातनी चल रही है. हाल ही में वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया ने कहा था कि चीन की पीएलए सेना की मदद के लिए चीनी वायुसेना ने बड़ी तादाद में अपने फॉरवर्ड एयरबेस पर लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर्स, ड्रोन्स और मिसाइलों को तैनात कर रखा है.

यह भी पढ़ें- 

महाराष्ट्र: बीजेपी का आरोप- प्राचीन गुफाओं के नाम पर उद्धव सरकार कर रही है घोटाला

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget