एक्सप्लोरर

US Report on China: पेंटागन की रिपोर्ट में खुलासा, 2049 तक अपनी मिलिट्री को 'वर्ल्ड क्लास' बनाने में जुटा चीन

US Report on China: चीन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का आधुनिकिकरण 2035 तक और 2049 तक 'वर्ल्ड क्लास मिलिट्री' बनने का सपना पूरा करने की जुगत में बेहद तेजी से जुटा है.

US Report on China: एलएसी पर भारत से जारी विवाद के बीच चीन की विस्तारवादी नीति और दुनिया के सबसे ताकतवर देश बनने की भूख बढ़ती जा रही है. इसका खुलासा अमेरिका के रक्षा मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट में हुआ है. अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस यानि रक्षा विभाग (पेंटागन) ने इसी हफ्ते अपने देश की कांग्रेस (संसद) के सामने चीन को लेकर जो रिर्पोट पेश की है. इसके मुताबिक, चीन अपने राष्ट्रपति शी जिनपिंग की महत्वाकांक्षा के अनुरूप पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का आधुनिकिकरण 2035 तक और 2049 तक 'वर्ल्ड क्लास मिलिट्री' बनने का सपना पूरा करने की जुगत में बेहद तेजी से जुटा है.

चीनी वायुसेना का विस्तार

पेंटागन की 'मिलिट्री‌ एंड सिक्योरिटी डेवलपमेंट्स इन्वोलविंग पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चायना-2021' नाम की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी वायुसेना इस वक्त इंडो-पेसेफिक क्षेत्र में सबसे बड़ी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी एविएशन फोर्स है. रिपोर्ट के मुताबिक, चीन बेहद  तेजी से अपनी वायुसेना की ताकत में इजाफा कर रहा है. चीन के पास फिलहाल 2800 से ज़्यादा विमान हैं जिनमें 2250 फाइटर जेट्स, टैक्टिकल बॉम्बर और स्ट्रेटेजिक बॉम्बर शामिल है. इन 2800 लड़ाकू विमानों में ट्रेनर और यूएवी शामिल नहीं है. अगर उन्हें भी शामिल कर दिया जाए तो ये संख्या काफी बढ़ जाएगी.

चीन फोर्थ जेनरेशन ‌यानि चौथी-श्रेणी के फाइटर जेट्स से अपनी वायुसेना को मज़बूत करने में जुटा है. चीन की पीएलए (एयरफोर्स) के कुल 1800 फाइटर एयरक्राफ्ट में 800 से ज़्यादा चौथी श्रेणी के हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने हाल के सालों में अपनी पांच पीएलए थियेटर कमान में छह‌ (06) नए एयरबेस तैयार किए है जबकि कई का आधुनिकीकरण किया है. इ‌सके साथ साथ, चीन ने अपने फाइटर जेट्स और बॉम्बर एयरक्राफ्ट्स की डिविज़न को भंग कर ब्रिगेड में तब्दील कर दिया है. 

चीन की पीएलए (नौसेना)

355 युद्धपोत और पनडुब्बियों के साथ चीनी नौसेना इस वक्त दुनिया की सबसे बड़ी समुद्री-ताकत है.

परमाणु हथियारों का जखीरा

चीन अपनी न्यूक्लियर ताकत को बढ़ाने में भी जुटा है.‌ पेंटागन की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2027 तक चीन के पास 700 परमाणु वॉरहेड होंगे और 2030 तक इसकी संख्या 1000 तक पहुँच सकती है.

चीन की ताकतवर रॉकेट फोर्स अमेरिका के लिए चुनौती

पेंटागन की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएलए रॉकेट फोर्स ने साल 2020 में यानी कोरोना काल में 250 से ज़्यादा बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया, जो दुनिया की सभी सेनाओं के कुल परीक्षण से ज्यादा था. इसके अलावा चीन ने अपना पहला हाइपरसोनिक वैपन सिस्टम डीएफ-17 को भी ऑपरेशन्ली तैनात कर दिया है. रिपोर्ट की मानें तो अगले पांच साल में चीन के इंटर कोन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल यानि आईसीबीएम की संख्या 200 से ज्यादा पहुंच जाएगी.

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान: आतंकी हाफिज सईद को बड़ी राहत, टेरर फाइनेंसिंग मामले में JuD के 6 नेता बरी

Drone Attack: इराकी प्रधानमंत्री की हत्या की कोशिश नाकाम, ड्रोन हमले में सुरक्षित बचे अल-कदीमी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget