एक्सप्लोरर

Mundka Fire: मुंडका हादसे की जांच के आदेश, अब तक 27 लोगों की मौत, कई लापता

Mundka Fire: सीएम अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं. केजरीवाल ने मृतकों एवं घायल व्यक्तियों के परिजनों से भी मुलाकात की.

Mundka Fire: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुंडका स्थित एक इमारत में आग लगने की घटना में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की शनिवार को घोषणा की. इस घटना में 27 व्यक्तियों की मौत हो गई है. केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और गृह मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने घोषणा की कि मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं. केजरीवाल ने मृतकों एवं घायल व्यक्तियों के परिजनों से भी मुलाकात की.

केजरीवाल ने कहा, ''मुंडका में इस परिसर में हुई त्रासदी को देखकर मुझे गहरा दुख और पीड़ा हुई है. हम सभी जितना संभव हो उतने लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. आग इतनी विनाशकारी थी कि कुछ शवों की पहचान करना मुश्किल हो गया है. हमने उन लोगों की सहायता करने के लिए एक हेल्पडेस्क स्थापित किया है जो लोगों के लापता होने की जानकारी दर्ज करा रहे हैं.'' मुख्यमंत्री ने कहा कि शवों की पहचान एफएसएल डीएनए जांच से की जाएगी. उन्होंने कहा, ''हालांकि कोई भी राशि किसी के जीवन के नुकसान की भरपाई नहीं कर सकती, सहयोग के तौर पर दिल्ली सरकार सभी मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करेगी. साथ ही, घायलों को भी 50,000 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी.''

किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगाः केजरीवाल
केजरीवाल ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच का सरकार द्वारा आदेश देने की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देगी. उन्होंने कहा, ''दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह एक भयावह घटना है और दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाए. जांच रिपोर्ट आने के बाद, कोई व्यक्ति, अधिकारी या एजेंसी हो, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.''

इमारत में आग से 27 लोगों की मौत, 12 घायल
शुक्रवार को चार मंजिला इमारत में आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, 29 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जबकि दमकल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें शनिवार को जले हुए अवशेष मिले हैं और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है.  मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, जांच के नतीजे आएंगे तभी पता चलेगा कि इस घटना के लिए कौन ज़िम्मेदार है. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, जांच के नतीजे आने दीजिए.

यह भी पढ़ेंः

Gyanvapi Masjid: ज्ञानवापी परिसर को लेकर मुस्लिम पक्ष ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, शनिवार को शुरू होगा सर्वे

Ukraine-Russia War: यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास फिर से खुलेगा, रूसी हमले के चलते किया गया था बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget