एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, तीन सुरक्षाकर्मी जख्मी

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की दो घटनाओं में रविवार को सुरक्षा बल के तीन जवान जख्मी हो गए. पुलिस उपमहानिरीक्षक (दंतेवाड़ा क्षेत्र) सुंदरराज ने कहा कि सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई मुठभेड में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. वहीं शाम में हुई एक अन्य मुठभेड़ में विशेष कार्यबल का एक जवान घायल हो गया. उन्होंने बताया कि दोनों घटनाएं जिले के बसागुडा क्षेत्र की हैं.

खुफिया सूचना के आधार पर अभियान चल रहा था अभियान

एसटीएफ, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी), कोबरा और जिला पुलिस की संयुक्त टीमें बसागुडा और अवपल्ली थाना क्षेत्र में माओवादियों के ठिकानों की खुफिया सूचना के आधार पर शनिवार से ही अभियान चला रही थी.

जंगल की ओर बढ़ रहे थे सुरक्षाकर्मी

डीआईजी ने कहा कि सुरक्षा कर्मिर्यों की टीम जब बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर रायगुंडम गांव के जंगलों की ओर आगे बढ़ रही थी तभी हथियारबंद नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी. उन्होंने कहा कि गोलीबारी बढ़ती देख नक्सली तुरंत ही घटनास्थल से फरार हो गए. उन्होंने कहा, ‘‘डीआरजी के मुख्य आरक्षक राजू कोडमुल और जिला पुलिस के सहायक आरक्षक सुरेश मदकम घटना में जख्मी हो गए.’’

फरार होने में कामयाब हो गए माओवादी

डीआईजी ने बताया, ‘‘जख्मी जवानों के मुताबिक मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के गोली लगने के बाद वे उनके शव बरामद करने की कोशिश कर रहे थे. इस प्रक्रिया में वे नक्सलियों के एक समूह की गोलीबारी की जद में आ गए, जिससे दो जवान जख्मी हो गए.’’ अधिकारी ने बताया कि घना जंगल होने के कारण माओवादी अपने साथियों का शव लेकर फरार होने में कामयाब रहे.

घायल सुरक्षाकर्मियों का चल रहा है इलाज

आधिकारी ने कहा, ‘‘कोडमुल के पेट में गोली लगी है, वहीं मदकम के पांव में जख्म आए हैं.’’ डीआईजी ने बताया कि सूचना मिलते ही जवानों को लाने के लिए एमआई-17 हेलीकॉप्टर भेजा गया. उन्होंने कहा कि उन्हें वायु मार्ग से रायपुर ले जाया गया जहां उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है. उन्होंने कहा कि दूसरी घटना में सुरक्षा बलों के इसी दल का सामना देर शाम जंगल को घेरने के दौरान नक्सलियों से हुआ. इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में एसटीएफ का एक जवान घायल हो गया. डीआईजी ने बताया कि नक्सली अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग गए. घायल जवान को जंगल से बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं. क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान अब भी जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन के बीच इंडिया गठबंधन के सांसदों की राहुल गांधी के घर बड़ी बैठक, बढ़ाई गई सुरक्षा
CJP प्रदर्शन के बीच इंडिया गठबंधन के सांसदों की राहुल गांधी के घर बड़ी बैठक, बढ़ाई गई सुरक्षा
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget