एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: राहुल गांधी के घर बैठक खत्म, कल 12 बजे विधायक दल की बैठक में होगा CM का एलान

बैठक खत्म होने के बाद बाहर आए प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि अब रविवार को 12 बजे छत्तीसगढ़ में विधायक दल की बैठक होगी.

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के सीएम को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर पर बैठक अब खत्म हो गई है. इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के छत्तीसगढ़ मामलों के प्रभारी पीएल पूनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, टीएस सिंह देव, सांसद ताम्रध्वज साहू और चरण दास महंत शामिल थे.

इस बात की जानकारी खुद राहुल ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है. उन्होंने ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप कितने प्रतिभाशाली या रणनीतिक तौर पर अच्छे हो, अगर आप खेल अकेले खेलते हो तो आपको हमेशा टीम से बाहर रहना पड़ेगा." आपको बता दें कि ये पंक्तियां रीड हॉफमैन के जरिए लिखी गई हैं.

वहीं, बैठक खत्म होने के बाद बाहर आए प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि अब रविवार को 12 बजे छत्तीसगढ़ में विधायक दल की बैठक होगी. जहां सीएम का नाम एलान किया जाएगा. इसके बाद उन्होंने ये भी बताया कि 17 दिसंबर को शाम साढ़े चार बजे शपथग्रहण समारोह भी रखा गया है.

इससे पहले सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि ताम्रध्वज साहू छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं. शनिवार को शाम पांच बजे रायपुर में इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है. इससे पहले नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की. सूत्रों ने बताया था कि राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के लिए चार नामों टी एस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, भूपेश बघेल और चरण दास महंत को लेकर चर्चा की.

ताम्रध्वज साहू होंगे छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री, राहुल ने लगाई नाम पर मुहर- सूत्र

जब ताम्रध्वज साहू के नाम की बात सामने आई तब टीएस सिंह देव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के समर्थक नारेबाजी राज्य में करने लगे थे. बघेल समर्थकों का कहना है कि भूपेश बघेल ही मुख्यमंत्री बनें. नहीं बने तो उनके साथ अन्याय होगा और इसके परिणाम आनेवाले लोक सभा चुनाव में देखने को मिलेंगे. लोगों को साहू का नाम स्वीकार नहीं है.

देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget