एक्सप्लोरर

10 साल में 10 गुनी और बीते पांच साल में दोगुनी हुई छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह की संपत्ति

24 अक्टूबर को राजनांदगांव विधानसभा सीट से नॉमिनेशन भरते वक्त रमन सिंह ने चुनाव आयोग को अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था.

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में इसी महीने चुनाव होने हैं. 90 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में कई करोड़पति उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं. इन करोड़पति उम्मीदवारों में से एक राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह भी हैं. रमन सिंह की संपत्ति पिछले पांच सालों में दोगुनी हो गई है. रमन सिंह के पास फिलहाल कुल 10.82 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जबकि साल 2013 में उनकी कुल संपत्ति की कीमत 5.61 करोड़ थी. पिछले 10 साल की बात करें तो रमन सिंह की संपत्ति की कीमत अब दस गुनी बढ़ चुकी है. साल 2008 में उनके पास 1.04 करोड़ रुपये की संपत्ति थी.

24 अक्टूबर को राजनांदगांव विधानसभा सीट से नॉमिनेशन भरते वक्त रमन सिंह ने चुनाव आयोग को अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था. रमन सिंह ने चुनाव आयोग को बताया है कि उनके पास 6.41 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है, जबकि 4.31 करोड़ की चल संपत्ति है. साल 2013 में, रमन सिंह के पास करीब 3.34 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति थी और 2.28 करोड़ रुपये की चल संपत्ति थी. रमन सिंह ने अपनी संपत्ति में 2670 स्क्वायर फीट जमीन का भी ब्यौरा दिया है.

बाजार और ब्याज है दोगुनी संपत्ति की वजह रमन सिंह ने अपनी संपत्ति बढ़ने की वजह भी चुनाव आयोग से बताई है. उन्होंने अपने ब्यौरे में बताया है कि उनकी चल और अचल संपत्तियों की कीमत बढ़ने की वजह बाजार में जमीन की कीमतों में हुआ इजाफा, उनका वेतन और भत्ता, कृषि से होने वाली आय, किराया और बैंक में जमा पैसे का ब्याज है.

इस बार रमन सिंह को चुनाव में कड़ी टक्कर मिलने वाली है. कांग्रेस नेता करुणा शुक्ला भी राजनांदगांव विधानसभा सीट पर रमन सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरी हैं. करुणा शुक्ला, दिवंगत पूर्व प्रदानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी हैं. छत्तीसगढ़ में दो चरणों (12 और 20 नवंबर) में चुनाव होने हैं. चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे.

ये भी देखें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा
LIVE: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा
जंतर मंतर पर नहीं होगा प्रदर्शन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 3 जगह तय
जंतर मंतर पर नहीं होगा प्रदर्शन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 3 जगह तय
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पास, की ये 3 बड़ी मांग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पास, की ये 3 बड़ी मांग
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget