एक्सप्लोरर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से विदाई के दौरान रो पड़े छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल, देखें VIDEO

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 2013 में कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था. उन्हें पार्टी ने हटाकर अब आदिवासी नेता मोहन मरकाम को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी ने कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जगह मोहन मरकाम को जिम्मेदारी दी है. कल भूपेश बघेल अपना विदाई भाषण दे रहे थे. इसी दौरान मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल को याद कर भावुक हो गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम भाषण दे रहे हैं, इसी दौरान वे भावुक हो जाते हैं. इसके बाद वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं 'भूपेश बघेल जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद' के नारे लगाने लगते हैं.

भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में 90 सीटों में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बीजेपी चुनाव से पहले तक करीब 15 सालों तक सत्ता में रही. कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 11 में से केवल दो सीटें मिली. जिसके बाद पार्टी ने नेतृत्व में बदलाव करते हुए मोहन मरकाम को जिम्मेदारी दी है.

मरकाम कांग्रेस के मुखर आदिवासी नेता माने जाते हैं. वह विधानसभा के भीतर और बाहर आदिवासी मुद्दों को उठाने के लिए जाने जाते हैं. बघेल वर्ष 2013 से प्रदेश अध्यक्ष थे. भूपेश बघेल के बाद अब आदिवासी बाहुल्य बस्तर इलाके के कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहन मरकाम को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

15 सितंबर 1967 को कोंडागांव जिले की माकड़ी तहसील के अंतर्गत टेडमुंडा गांव में जन्मे मरकाम छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं. मरकाम ने वर्ष 2008 में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार लता उसेंडी के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह 2771 मतों के अंतर से चुनाव हार गए थे.

बाद में 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में मरकाम ने बीजेपी उम्मीदवार लता उसेंडी को मात दी. मरकाम को चौथी विधान सभा (वर्ष 2013 से 2018) के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला विधायक चुना गया.

वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 90 सीटों में 68 सीटें लेकर सत्ता में आई तब उन्हें बस्तर क्षेत्र के आदिवासियों का साथ मिला. वहीं वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीत को दोहरा नहीं पाई और 11 सीटों में से केवल दो सीटें ही जीत पाई. लेकिन इस बार भी बस्तर ने कांग्रेस का साथ दिया. बस्तर से लगातार जीत के बाद कयास लगाया जा रहा था कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार कमान बस्तर के किसी आदिवासी नेता को सौंपेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, आते ही लिया ये बड़ा एक्शन
JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ECIR दर्ज
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget