एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी, 15 किन्नरों ने जीवन साथी चुनकर की पारिवारिक जीवन की शुरूआत

किन्नर जिनसे सामाजिक रूप से बहिष्कृत जैसा व्यवहार किया जाता है, वह आज अपनी शादी को लेकर खुश हैं और उनकी आंखों में भविष्य को लेकर कई सपने हैं.

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज अनोखी शादी का गवाह बना है. अनोखी इसलिए कि इस शहर में आज 15 किन्नर शादी कर अपने पारिवारिक जीवन की शुरूआत कर रहे हैं. शहर के पचपेड़ी नाका क्षेत्र में स्थित पुजारी पार्क में स्थित विवाह भवन में अनेकों शादियां हुई हैं, लेकिन यहां 15 अनूठे जोड़े शादी के बंधन में बंध गए हैं.

किन्नर जिनसे सामाजिक रूप से बहिष्कृत जैसा व्यवहार किया जाता है, वह आज अपनी शादी को लेकर खुश हैं और उनकी आंखों में भविष्य को लेकर कई सपने हैं. ऐसे ही कुछ सपनों को साझा करते हुए सलोनी अंसारी बताती हैं कि लगभग आठ साल पहले वह गुलाम नबी से मिली थी. मुलाकात दोस्ती में बदली और यह दोस्ती कब प्रेम में बदल गया पता ही नहीं चला. लेकिन, इस दौरान उन्हें अपने परिवार और समाज की बेरूखी का भी सामना करना पड़ा.

चौकीदार सम्मेलन में बोले मोदी, ‘अपनी मौत मरेगा पाकिस्तान, चुनाव की वजह से कार्रवाई में नहीं आएगी ढील’

'खिलाफ हो गए परिवार वाले'

वधू के पारंपरिक परिधान में सजी धजी सलोनी कहती है 'कहते हैं किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश करती है.'  शाहरूख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' के इस डायलाग के बाद सलोनी खिलखिला उठती है. गुलाम भी उसका साथ देते हैं. पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से नागपुर शहर के रहने वाले सलोनी और गुलाम बताते हैं कि पहले उन्होंने सोचा कि इस संबंध को छुपाकर रखा जाए. लेकिन जब उन्होंने हिम्मत कर इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी तब वह इसके खिलाफ हो गए.

'अन्य व्यक्तियों की तरह एक किन्नर भी प्यार चाहता है'

जब साल 2014 में, सुप्रीम कोर्ट ने किन्नरों को तृतीय लिंग के रूप में मान्यता दी और उनके लिए संवैधानिक अधिकार और स्वतंत्रता सुनिश्चित की तब उन्होंने साथ रहने का फैसला किया. इसके बाद उन्होंने अपने घरों को छोड़ दिया. सलोनी कहती है कि त्योहारों और अन्य अवसरों के दौरान वह अपने परिजनों से मिलते रहे और बाद में उन्हें मना लिया. परिवार को इस रिश्ते के बारे में समझाना बहुत मुश्किल था कि अन्य व्यक्तियों की तरह एक किन्नर भी प्यार चाहता है और विवाहित जीवन जीने का अधिकार रखता है. वह बताती है कि गुलाम और उसने कई बार शादी करने की कोशिश की, लेकिन सभी प्रयास बेकार गए. जब उन्होंने रायपुर में इस कार्यक्रम के बारे में सुना तब तुरंत आयोजकों से संपर्क किया.

'मेरे बेटे को उसके रिश्ते को लेकर ताना मारने वालों की पवाह नहीं'

नागपुर में एक ठेकेदार के रूप में काम करने वाले गुलाम नबी (28 साल) अपनी खुशी को छिपा नहीं सके और कहने लगे कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि नागपुर से लगभग तीन सौ किलोमीटर दूर रायपुर में उनके सपने सच होंगे. रायपुर में रहने वाली किन्नर इशिका की कहानी सलोनी से थोड़ी अलग है. इशिका से प्रेम होने के बाद पंकज नागवानी ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तब पकंज के परिवार वालों ने इशिका को सहर्ष अपना लिया. पंकज की मां राधा कहती हैं “मैंने इशिका को पहले ही अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया है. मै उन लोगों की परवाह नहीं करती हूं जो मेरे बेटे को उसके रिश्ते को लेकर ताना मारते हैं.'

'किन्नरों को भी प्यार और शादी करने का अधिकार'

किन्नरों की शादी और उनके जीवन में उमंग लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली विद्या राजपूत जो स्वयं किन्नर और सामाजिक कार्यकर्ता है कहती है कि यह शादी समाज की मानसिकता को बदलने और एक संदेश देने के लिए है कि किन्नरों को भी प्यार और शादी करने का अधिकार है. राजपूत कहती हैं कि बचपन से हमने देखा था कि मां और पापा, भैया और भाभी, दीदी और जीजा की जोड़ी थी. लेकिन किन्नरों को परिवार का उपेक्षित हिस्सा माना जाता था और कोई भी उनकी जोड़ी के बारे में नहीं सोचता था. यह हमारे भीतर अकेलेपन और एक तरह के सामाजिक बहिष्कार का गहरा दुःख था.

इसलिए हमने लोगों को संदेश भेजने के लिए ट्रांसजेंडर के लिए सामूहिक विवाह आयोजित करने का फैसला किया. जिससे लोगों को महसूस हो कि अन्य नागरिकों की तरह हमें भी प्यार करने और शादी करने का अधिकार है. उन्होंने बताया कि इस साल वेलेंटाइन डे पर हम ऐसे ट्रांसजेंडर से मिले जो पहले से ही पुरुषों के साथ रिश्ते में थे, लेकिन अभी तक शादी नहीं की थी. हमने देश के अन्य राज्यों में भी ऐसे जोड़ों से संपर्क किया.

राजपूत ने बताया कि 55 जोड़ों में से उन्होंने 15 को सामूहिक विवाह में शामिल करने का फैसला किया. इनमें से छत्तीसगढ़ के सात, गुजरात, मध्यप्रदेश और बिहार के दो-दो और महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के एक-एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं.

यह भी पढ़ें-

दो जगहों से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, अमेठी के अलावा केरल की वायनाड से आजमाएंगे किस्मत

केरल: राहुल गांधी के वायानाड से चुनाव लड़ने से लेफ्ट खफा, कहा- ये वामपंथ के खिलाफ लड़ाई है

यूपी: अमित शाह ने कहा- 'कांग्रेस ने हिन्दू समुदाय पर आतंकवाद का ठप्पा लगाया'

सारा अली खान ने शाहरुख खान को कहा 'अंकल', सोशल मीडिया पर भिड़े फैंस

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget