एक्सप्लोरर

Shivaji Statue Collapse: नितिन गडकरी ने बताया कौन सी हुई गलती, जिस वजह से गिरी छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति

Gadkari on Shivaji Statue Collapse: नितिन गडकरी का कहना है कि समुद्र से 30 किलोमीटर के दायरे में होने वाले किसी भी तरह के कंस्ट्रक्शन में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल होना चाहिए.

Chattrapati Shivaji Statue Collapse Latest News: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग स्थित राजकोट किले में शिवाजी की 35 फीट ऊंची प्रतिमा गिरने के बाद से विपक्ष लगातार बीजेपी सरकार पर हमला बोल रही है. पीएम मोदी पर भी निशाना साधा जा रहा है. इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसे लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने इसके गिरने का कारण भी बताया है.

नितिन गडकरी का कहना है कि समुद्र के पास बनने वाले पुलों के निर्माण में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. अगर छत्रपति शिवाजी की मूर्ति के लिए स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया होता, तो वह कभी नहीं गिरती. जब मैं (महाराष्ट्र के मंत्री के रूप में) मुंबई में 55 फ्लाईओवर के निर्माण का काम कर रहा था, तो एक व्यक्ति ने मुझे बेवकूफ बनाया. उसने लोहे की छड़ों पर कुछ पाउडर कोटिंग लगाई और कहा कि वे जंग-रोधी हैं, लेकिन उनमें जंग लग गई.

समुद्र के आसपास जंग लगने की समस्या ज्यादा

नितिन गडकरी ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि समुद्र से 30 किलोमीटर के दायरे में होने वाले कंस्ट्रक्शन में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल करना चाहिए. दरअसल, समुद्र के आसपास के इलाकों में लोहे में जंग लगने की समस्या ज्यादा होती है. उन्होंने आगे कहा कि इस तरह काम करने से ही बात बनेगी.

क्या हुआ था महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में

बता दें कि 26 अगस्त को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग स्थित राजकोट किले में 8 महीने पहले बनी शिवाजी की 35 फीट ऊंची प्रतिमा अचानक गिर गई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर 2023 को इस प्रतिमा का अनावरण किया था. वहीं इस मूर्ति के गिरने के बाद से विपक्षी दल लगातार बीजेपी सरकार का विरोध कर रहे हैं. महाराष्ट्र की राजनीति में यह बड़ा मुद्दा बन गया है. स्थिति की गंभीरता इसी बात से लगाई जा सकती है कि पिछले दिनों महाराष्ट्र दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने मूर्ति गिरने को लेकर माफी मांगी थी.

ये भी पढ़ें

Ukraine Four Ministers Resign: वोलोदिमीर जेलेंस्की की बढ़ीं मुश्किलें, एक के बाद एक यूक्रेन के 4 कैबिनेट मंत्रियों ने दिया इस्तीफा? जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget