एक्सप्लोरर

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी: हॉस्टल खाली करने को लेकर बवाल, छात्रों ने गाड़ियों में लगाई आग

लखनऊ: देश की टॉप यूनिवर्सिटी में से एक इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में जमकर बवाल हुआ है. दरअसल हाई कोर्ट के आदेश पर हॉस्टल खाली कराने पहुंची पुलिस से छात्र भिड़ गए और कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. शुक्रवार को हंगामे के बाद रात भर से ही यूनिवर्सिटी के आसपास भारी तादाद में फोर्स तैनात हैं और इलाके में कर्फ्यू जैसा सन्नाटा है.

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी: हॉस्टल खाली करने को लेकर बवाल, छात्रों ने गाड़ियों में लगाई आग

छात्र संघ के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत एक दर्जन से अधिक छात्र गिरफ्तार

हॉस्टल खाली कराने गई रैपिड एक्शन फोर्स से भी छात्र भिड़ गए. हॉस्टल नहीं खाली करने पर अड़े छात्रों को पुलिस वालों ने जमकर पीटा. जिससे छात्र औऱ भड़क गए. बवाल इतना बढ़ा कि हॉस्टल के अंदर से देसी बम फेंके गए. बवाल के बाद पुलिस ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्र और उपाध्यक्ष आदिल हमजा समेत एक दर्जन से ज़्यादा छात्रों को गिरफ्तार किया है. दिन भर के हंगामे बाद शाम को पुलिस ने जब हॉस्टल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो फिर हंगामा हो गया. जो भी छात्र पुलिस के हत्थे चढ़े उनकी जमकर पिटाई की गई.

AU1

यूनिवर्सिटी की दलील- कई सालों से डेरा डाले हैं पुराने छात्र

यह पूरा विवाद हॉस्टल की कमी को लेकर हो रहा है. इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी चाहती है कि गर्मियों की छुट्टियों में हॉस्टल खाली करवा लिए जाएं ताकि यहां अवैध कब्जे से मुक्ति मिले. यूनिवर्सिटी की दलील है कि हॉस्टल में कई सालों से पुराने छात्र जमे हुए हैं. जिससे नए छात्रों को हॉस्टल नहीं मिल पा रहे हैं. गर्मियों में होस्टल खाली कर दिए जाएं ताकि हॉस्टल में रंगाई-पुताई और मरम्मत हो सके. हॉस्टल में रहने वाले छात्र तीन हफ्ते से इसका विरोध कर रहे हैं. मामला हाई कोर्ट तक पहुंचा तो हाई कोर्ट ने भी छात्रों को राहत नहीं दी और 25 मई तक हॉस्टल खाली करने को कह दिया.

हर साल बढ़ती जा रही है होस्टल की मांग

हाई कोर्ट के आदेश पर जब पुलिस हॉस्टल खाली कराने पहुंची तो जमकर बवाल हुआ. इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्र औऱ छात्राओं के कुल 14 हॉस्टल हैं. जिनमें करीब 4 हजार छात्र रह सकते हैं, जबकि जरूरत कई गुना ज्यादा है. हर साल छात्रों के लिहाज से हॉस्टल की मांग बढ़ती जा रही है. सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनने के बाद छात्रों को नए हॉस्टल बनने की उम्मीद जगी थी, जो अभी तक पूरी नहीं हो सकी है.

देखें वीडियो : 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
पहले किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... अड़ गई BJP सांसद की बेटी, पोस्ट ने मचाया बवाल, अब गायब हुआ इंस्टा अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... अड़ गई BJP सांसद की बेटी, पोस्ट ने मचाया बवाल, अब गायब हुआ इंस्टा अकाउंट
'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले किया किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
पहले किया किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
Embed widget