एक्सप्लोरर

देश में आज से हुए ये बदलाव, सिनेमाघर पूरी क्षमता से चलेंगे, कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज और मुंबई में लोकल शुरू

देश में मार्च महीने से लॉकडाउन की घोषणा के बाद स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल समेत सभी सार्वजनिक स्थानों पर पाबंदी लगा दी गई थी. जिसके बाद अब स्थिति काबू में दिखते हुए आज से काफी कुछ खुल गया है.

देश में पिछले साल मार्च महीने से कोरोना के कारण तमाम बदलाव देखने को मिले थे. लॉकडाउन की घोषणा के बाद स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल, पब, रेस्तरां समेत सभी अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पाबंदी लगा दी गई थी. जिसके बाद अब स्थिति काबू में दिखते हुए नई गाइडलाइंस को जारी कर आज से स्कूल, कॉलेज, सिनेमा घरों को खुले जाने का एलान कर दिया गया है.

आपको बता दें, कोरोना के मामले आज भी रोजाना देखने को मिल रहे हैं लेकिन पहले के मुकाबले स्थिति काबू में है. देश में टीकाकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. कुछ ही दिनों में लाखों लोगों तक वैक्सीन का पहला डोज भी पहुंच चुका है. जिसको देखते हुए अब राज्य सरकारों ने साल 2020 मार्च महीने से बंद स्कूल, सिनेमा घरों को खोल ने अनुमति दे दी है.

कक्षा 1 से सभी कक्षाएं आज से आरंभ

कक्षा 10 से 12 के स्कूलों को पहले ही खोला जा चुका था लेकिन अब कुछ राज्यों में कक्षा 1 से सभी कक्षाओं को खोले जाने की अनुमति दे दी गई है. जिसकी शुरुआत आज से हो गई है. महाराष्ट्र से लेकर आध्रंप्रदेश, हरियाणा, गुजरात, पंजाब सभी राज्यों की सरकारों की अनुमति बाद ऑफलाइन कक्षाएं की शुरुआत आज से हो गई है.

100 फीसदी क्षमता के साथ खुले सिनेमाघर

वहीं, अगर बात करें सिनेमाघरों की तो आज से सभी हॉल 100 फीसदी की कैपेसिटी के साथ खोल दिये गये है. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात की जानकारी देते हुए साफ कर दिया कि अब सिनेमा घरों में किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी. लोग अपनी बुकिंग कराकर बड़े पर्दे पर फिल्मों का आनंद ले सकते हैं. इस के साथ ही सभी दर्शकों को कोरोना नियमों का पालन लगातार करने पर जोर दिया है. 100 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमा घर खुल गये हैं लेकिन आपको सोशल डिस्टेंसिंग समेत मास्क पहना जरूरी होगा.

लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू

वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने आज से मुंबई में चलने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं को दोबारा शुरू कर दिया है. कोरोना के चलते मार्च महीने से इन लोकल ट्रेनों पर पाबंदी थी जिसके बाद केवल आवश्यक कारणों के लिये चलाये जाने की अनुमति दी गई थी. लेकिन अब आम जनता इन ट्रेनों की सेवाएं उठा सकेंगे. लोगों के मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखे जाने की सरकार ने अपील की है.

ई-परमित की जरूरत नहीं

सबसे बड़ा बदलाव जो कोरोना के चलते देखने को मिला था वो ये कि लोगों को एक राज्य से दूसरे राज्य के लिये अनुमति लेनी पड़ रही थी. अब आज से इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी. आज से एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिये आपको इजाजत लेने की जरूरत नहीं होगी. कंटेनमेंट जोन के अलावा आप कही पर भी जा सकते हैं. आपको किसी तरह की अनुमति या इ-परमिट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

देश का आम बजट होगा पेश

वहीं, आज का दिन हर तौर पर खास होने जा रहा है. इन बदलावों के साथ आज देश का आम बजट भी पेश होने जा रहा है. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण इस बजट को पेश करेंगी. निर्मला सीतारमण के इस बजट पर सभी लोगों की निगाहें टिकी हैं. जनता को उम्मीद है कि कोरोना वायरस के कारण देश की बेपटरी हुई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए इस बजट में कई महत्वपूर्ण ऐलान किये जा सकते हैं. वहीं, सेवा क्षेत्र, बुनियादी ढांचे और रक्षा पर अधिक खर्च के जरिए आर्थिक सुधार को आगे बढ़ाने पर और अधिक ध्यान दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें.

Budget 2021: दशक का पहला बजट आज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी सरकार का बही-खाता

फिर मंच पर साथ दिख सकते हैं पीएम मोदी और सीएम ममता, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में मिला न्यौता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget