एक्सप्लोरर

Chandrayaan-3: चांद पर चंद्रयान-3 की होगी लॉन्ग लाइफ, प्रोपल्शन मॉड्यूल के पास 150 KG से ज्यादा फ्यूल बाकी

Mission Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 चांद से मजह 25 किमी. की दूरी पर है. अब सभी को इसकी सफल लैंडिंग का इंतजार है. इन सब के बीच एक गुड न्यूज और भी है.

Chandrayaan 3 News: चंद्रयान-3 चांद के बेहद करीब पहुंच गया है. रविवार (20 अगस्त) की तड़के सुबह 2 से 3 बजे के बीच विक्रम लैंडर चंद्रमा के पास पहुंचा. 23 अगस्त की शाम तक विक्रम लैंडर की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग होने की संभावना व्यक्त की जा रही क्योंकि अब महज 25 किलोमीटर की दूरी बची है. इससे पहले एक गुड न्यूज सामने आई है.

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, पहले ये माना जा रहा था कि प्रोपल्शन मॉड्यूल 3 से 6 महीने ही काम कर पाएगा लेकिन अब इसके कई सालों तक काम करने की संभावना व्यक्त की गई है. दरअसल, प्रोपल्शन मॉड्यूल में 150 किलोग्राम से ज्यादा ईंधन अभी बचा हुआ है. टीओआई से बातचीत में इसरो के चेयरमैन एस. सोमनाथ ने कहा है कि इसमें काफी ईंधन बचा हुआ है, जो उम्मीद से भी ज्यादा है.

इतना ईंधन कैसे बच गया?

इसरो चीफ ने बताया कि अभी 150 किग्रा. से भी ज्यादा ईंधन बचा हुआ है. 14 जुलाई को लॉन्चिंग के समय प्रोपल्शन मॉड्यूल में 1696.4 किग्रा ईंधन भरा गया था. 15 जुलाई से 17 अगस्त के बीच उसने धरती की कक्षा में 5 मैनुअर पूरे किए. इसके बाद चांद की कक्षा में भी 5 प्रक्रियाएं पूरी की गईं, फिर ये लैंडर से अलग हुआ.

इतना ईंधन बचे रहने के पीछे की वजह ये है कि चांद के रास्ते में सभी चीजें नॉर्मल रहीं. किसी भी तरह की आपात स्थिति या किसी फेरबदल की जरूरत नहीं पड़ी. इसी में ईंधन ज्यादा खर्च हो जाता है.

लैंडिंग के समय होगी ये चुनौती

इसरो चेयरमैन ने बताया कि चंद्रयान के लैंडर मॉड्यूल को चांद पर लैंड कराने में सबसे बड़ी चुनौती उसे लैंडिंग से पहले मोड़ना है. उन्होंने बताया कि जब लैंडर चांद की सतह पर लैंड करने के लिए उतरेगा तो वह क्षैतिज अवस्था में होगा लेकिन उसे लैंडिंग से पहले 90 डिग्री सेल्सियस पर मोड़कर लंबवत करना होगा. अगर यह सफलतापूर्वक हो गया लैंडर की चांद पर सफल लैंडिंग के चांस बढ़ जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Moon: एक दिन हमेशा के लिए छिप जाएगा चांद! जानिए चंद्रमा से जुड़े हैरान कर देने वाले तथ्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
‘उनकी मांगें सुनीं, फिर करेंगे बात’, सीजेपी के साथ 2 घंटे की बैठक के बाद जानें और क्या बोले जेपी नड्डा?
‘उनकी मांगें सुनीं, फिर करेंगे बात’, सीजेपी के साथ 2 घंटे की बैठक के बाद जानें और क्या बोले जेपी नड्डा?

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget