एक्सप्लोरर

Chandrayaan 3 Launched: इतिहास रचने की तरफ भारत ने बढ़ाया पहला कदम, श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग

Chandrayaan 3 Launched: चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सेफ लैंडिंग हो जाती है तो भारत उन अमेरिका और चीन जैसे चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा, जो ये कारनामा पहले कर चुके हैं.

Chandrayaan 3 Launched: भारत ने चांद तक पहुंचने की तरफ अपना एक और कदम बढ़ा दिया है. श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भारत के तीसरे चंद्रयान मिशन को लॉन्च किया गया. काउंटडाउन के बाद सफलतापूर्वक चंद्रयान-3 रॉकेट की लॉन्चिंग हुई और इसे अंतरिक्ष में भेजा गया. जिसके बाद भारत अब दुनियाभर में एक बड़ा कीर्तिमान हासिल करने के काफी करीब है. अगर चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सेफ लैंडिंग हो जाती है तो भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएगा, जिन्होंने ये कारनामा करके दिखाया है. 

अब सेफ लैंडिंग की तैयारी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की तरफ से इस लॉन्चिंग को लेकर बताया गया कि तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ साल 2019 के ‘चंद्रयान-2’ का अनुवर्ती मिशन है. भारत के इस तीसरे चंद्र मिशन में भी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का है. ‘चंद्रयान-2’ मिशन के दौरान अंतिम पलों में लैंडर ‘विक्रम’ पथ विचलन के चलते ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने में सफल नहीं हुआ था. क्रैश लैंडिंग के चलते ये मिशन सफल नहीं रहा. 

फैट बॉय के नाम से भी जाना जाता है रॉकेट
‘चंद्रयान-3’ प्रोग्राम के तहत इसरो अपने मून मॉड्यूल की मदद से चांद की सतह पर ‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ और चंद्र भूभाग पर रोवर की चहलकदमी का प्रदर्शन करके नई सीमाएं पार करने जा रहा है. एलवीएम3एम4 रॉकेट इसरो के महत्वाकांक्षी ‘चंद्रयान-3’ को पृथ्वी के इकलौते उपग्रह चंद्रमा की यात्रा पर लेकर रवाना हुआ है. इस रॉकेट को पहले जीएसएलवीएमके3 कहा जाता था. भारी उपकरण ले जाने की इसकी क्षमता के कारण अंतरिक्ष वैज्ञानिक इसे 'फैट बॉय' भी कहते हैं.

इसरो वैज्ञानिकों के मुताबिक अगर सब कुछ ठीक रहा तो ये अगस्त के आखिर में चंद्रमा पर उतरेगा. गरुवार 13 जुलाई को दोपहर एक बजकर पांच मिनट पर इसकी 25.30 घंटे की उलटी गिनती शुरू की गई थी. जिसके बाद चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget